By अंकित सिंह | Dec 14, 2021
राज्यसभा के 12 सांसदों के निलंबन के खिलाफ आज विपक्षी सांसदों ने संसद से विजय चौक तक मार्च निकाला। इस दौरान राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सरकार पर जमकर निशाना साधा। राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सदन में नहीं आते हैं यह लोकतंत्र चलाने का कोई तरीका नहीं है। अपना हमला जारी रखते हुए राहुल गांधी ने कहा कि विपक्षी सांसदों के निलंबन को 14 दिन हो गए हैं। जिन मुद्दों पर सदन में विपक्ष बहस करना चाहती है, उनपर हमें बहस नहीं करने दी जाती। जहां विपक्ष आवाज़ उठाने की कोशिश की जाती है, उन्हें निलंबित कर दिया जाता है। ये लोकतंत्र की हत्या है।