राहुल गांधी ने रोजगार, पलायन, किसानों के मुद्दे पर PM मोदी और नीतीश को घेरा, समस्याओं की अनदेखी का लगाया आरोप

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 04, 2020

मधेपुरा। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर कोरोना वायरस संकट, बेरोजगारी, किसानों एवं छोटे व्यापारियों की समस्याओं की अनदेखी करने का आरोप लगागे हुए बुधवार को कहा कि पिछले वादे पूरे नहीं करने वाले ये नेता अब चुनाव में लोगों से वोट मांग रहे हैं। मधेपुरा में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा, ‘‘छह साल पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि हर साल दो करोड़ युवाओं को रोजगार दिलवाएंगे...मिला? नीतीश कुमार ने कहा था बिहार को बदल दूंगा, लेकिन क्या बिहार बदला...?’’ 

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने केंद्र और प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि लॉकडाउन के दौरान जब लाखों मजदूर पैदल ही अपने घर आ रहे थे, तब नीतीश जी और मोदीजी ने उनकी मदद नहीं की। राहुल ने आरोप लगाया जब कोरोना महामारी आई तो प्रधानमंत्री मोदी ने बिना कोई चेतावनी दिये, बिना लॉकडाउन का नोटिस दिये ही, इसे लागू कर दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि जैसे नोटबंदी लागू की, वैसे ही लॉकडाउन कर दिया और देशभर के मजदूरों को इस दौरान भूखे प्यासे पैदल यहां आना पड़ा। 

इसे भी पढ़ें: बिहार चुनाव: दूसरे चरण के 94 सीटों पर मतदान संपन्न, 54% से ज्यादा हुई वोटिंग 

कांग्रेस नेता ने केंद्र के नये कृषि कानूनों को लेकर सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि ‘‘नये कानून किसानों को खत्म करने वाले हैं।’’ राहुल ने कहा कि किसानों को उनकी फसल के सही दाम दिलवाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार ने क्या किया? मोदी कहते हैं कि हमने किसान को आजाद किया कि वो अपना मक्का-धान देश में कहीं भी जाकर बेच सकता है। लेकिन किसान कैसे बेचेगा, बिहार में सड़क कहां है। उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी सरकार न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की प्रणाली, खरीद की व्यवस्था, मंडी की प्रणाली को पूरे हिंदुस्तान में नष्ट कर रही है। राहुल ने आरोप लगाया कि सरकार बिचौलियों के रूप में उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाना चाहती है।

प्रमुख खबरें

Jamshedpur में सड़क हादसे में मंत्री Deepika Pandey Singh की बेटी समेत 4 की मौत

Asian Games 2026: 25 सितंबर को ट्रैक, कोर्ट और रिंग में उतरेगा भारत, देखें पूरा शेड्यूल

Bihar Govt ने बोर्ड व आयोगों के अध्यक्षों का वेतन बढ़ाकर 65000 रुपये किया

Federal Judge के आदेश के बाद White House में CNN और MS Now पत्रकारों की वापसी