Defamation के मामले में सजा सुनाए जाने के एक दिन बाद लोकसभा की कार्यवाही में शामिल हुए राहुल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 24, 2023

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ‘मोदी उपनाम’ वाली एक टिप्पणी से जुड़े मानहानि के मामले में सूरत की अदालत द्वारा दो साल की सजा सुनाए जाने के एक दिन बाद शुक्रवार को संसद पहुंचे और लोकसभा की कार्यवाही में भी शामिल हुए। राहुल गांधी संसद भवन में हुई कांग्रेस सांसदों की बैठक में शामिल हुए जिसमें कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी भी उपस्थित थीं। वह लोकसभा की कार्यवाही आरंभ होने के समय सदन में मौजूद थे। पार्टी के सांसदों ने लोकसभा अध्यक्ष से यह आग्रह किया कि राहुल गांधी को सत्तापक्ष की तरफ से लगाए गए आरोपों पर जवाब देने का मौका दिया जाए।

प्रमुख खबरें

UP में विकास और Infrastructure प्रोजेक्ट्स समय पर पूरे हों, सीएम Yogi Adityanath के कड़े निर्देश

Delhi Police ने Rahul Gandhi और Priyanka Gandhi पर दर्ज कीं 4 FIR

Elon Musk के अंबानी वाले सवाल पर बोले Rahul Gandhi, दूसरे व्यक्ति से मिलेंगे तो और पता चलेगा

विवाद में उलझा Arunachal Pradesh, Ranji Trophy के पहले मैच से बाहर होने का खतरा