अमित शाह का राहुल गांधी को चैलेंज, कहा- अपने 55 साल और हमारे पांच साल के शासन का हिसाब लेकर मैदान में आ जाओ

By अंकित सिंह | Dec 02, 2019

केन्द्रीय गृह मंत्री एवं भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने झारखंड के चक्रधरपुर में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि आपका वोट तय करेगा कि झारखंड विकास के पथ पर चलेगा या नक्सलवाद के। शाह ने दावा किया कि नरेंद्र मोदी और रघुबर दास के नतृत्व में राज्य का विकास हो रहा है। 

इसे भी पढ़ें: हेगड़े के दावे पर शिवसेना ने कहा, निधि वापस करना महाराष्ट्र के साथ विश्वासघात

गृह मंत्री ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी झारखंड में हैं, मैं उनसे कांग्रेस की तरफ से पिछले 55 वर्षों में किए गए विकास कार्यों का ब्योरा जानना चाहता हूं, हम अपने पांच वर्षों के लेखा-जोखा के साथ यहां हैं। जब झारखंड राज्य की रचना के लिए आंदोलन चल रहा था तो उस समय यहां के युवाओं पर कांग्रेस पार्टी ने गोलियां और डंडे चलवाये थे। कांग्रेस झारखंड की रचना का विरोध करती थी और आज हेमंत सोरेन उसी कांग्रेस पार्टी की गोद में बैठकर मुख्यमंत्री बनने के लिए निकले हैं। उनका उद्देश्य केवल सत्ता प्राप्त करना है और भाजपा का उद्देश्य झारखंड को विकास के रास्ते पर ले जाना है। ओबीसी समाज के लिए हमने तय किया है कि जैसे ही भाजपा सरकार बनती है वैसे ही आदिवासियों, दलितों को आरक्षण कम किए बिना ओबीसी समाज के आरक्षण को बढ़ाने के लिए हम एक कमेटी बनाने की तैयारी कर चुके हैं।

प्रमुख खबरें

Hindustan Zinc में Stake Sale की तैयारी, ₹80,000 करोड़ का Disinvestment Target पूरा करेगी सरकार

Womens Asia Cup से पहले Pakistan को बड़ा झटका, Najiha Alvi चोटिल होकर बाहर, Sadaf Shamas की हुई एंट्री

England Cricket में बड़ा बवाल, Nightclub के बाहर हथकड़ी में दिखे Brydon Carse टेस्ट मैच से बाहर

हरियाणा में Godrej Group का मेगा प्लान, 20,000 करोड़ के Investment से खुलेंगे 40,000 Jobs के नए द्वार