टेस्ट में 50 गेंदों पर शतक बना सकता है राहुल, वनडे में धवन पर दबाव डाल सकता है: गंभीर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 08, 2020

नयी दिल्ली। पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर मानते हैं कि शिखर धवन भारतीय टीम में अपना स्थान बरकरार रखने के लिये दबाव में होंगे क्योंकि सलामी बल्लेबाज के तौर पर लोकेश राहुल बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं। घुटने की चोट के कारण दो महीने तक दूर रहने के बाद धवन वापसी कर रहे हैं। उन्होंने मंगलवार को इंदौर में श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टी20 में 30 गेंद में 32 रन जबकि राहुल ने 32 गेंद में 45 रन की पारी खेली जिससे भारत ने 143 रन का लक्ष्य आसानी से हासिल कर लिया। सफेद गेंद के प्रारूप में टीम के उप कप्तान और सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा इस श्रृंखला में नहीं खेल रहे हैं क्योंकि उन्होंने विश्राम लिया है। 

इसे भी पढ़ें: चार दिवसीय टेस्ट के पक्ष में नहीं संदीप पाटिल, कहा- यह बकवास है

गंभीर ने कहा, ‘‘शिखर धवन की बल्लेबाजी कुंद पड़ गयी है लेकिन यह अच्छा है कि उसने कुछ रन बनाये। जब वह अगले मैच में बल्लेबाजी के लिये उतरेगा तो इससे मदद मिलेगी। अगर वह आउट हो जाता तो दबाव काफी अधिक होता।’’ यह पूछने पर कि दिल्ली कैपिटल्स के लिये खेलते हुए भी धवन दबाव में आ जायेंगे तो गंभीर ने कहा, ‘‘आप आईपीएल की तुलना अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से नहीं कर सकते। जब आप दिल्ली कैपिटल्स के लिये खेलते हो तो आप जानते हो कि कोई भी मौके का इंतजार नहीं कर रहा। लेकिन जब आप देश के लिये खेल रहे होते हो तो आप जानते हो कि कोई आपका स्थान ले सकता है तो हमेशा आप पर दबाव होगा। और आज दिख गया कि कौन बेहतर फार्म में है।’’

प्रमुख खबरें

राष्ट्राध्यक्षों द्वारा हिंदी गाने गाकर सांस्कृतिक जुड़ाव की रणनीतिक

UP Rain: मौसम तंत्र कमजोर पड़ने से भारी बारिश थमी, नदियां उफान पर

साहित्यकार Om Prakash Jha बोले, राष्ट्रीय एकता का सशक्त संदेश देती हैं दीनदयाल की पुस्तकें

Pushkar Singh Dhami का कांग्रेस पर हमला, भ्रम फैलाने के लिए झूठ का सहारा ले रही पार्टी