उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए राहुल ने डाला वोट, कांग्रेस नेताओं पर दर्ज FIR को लेकर कही ये बात

By अभिनय आकाश | Aug 06, 2022

भारत के अगले उपराष्ट्रपति के निर्वाचन के लिए मतदान जारी है।  इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सबसे पहले वोट डालने वाले सांसदों में शामिल थे। मतदान शाम पांच बजे तक चलेगा, जिसके बाद मतगणना होगी। उपराष्ट्रपति पद के चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के प्रत्याशी एवं पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल जगदीप धनखड़ (71) का मुकाबला विपक्ष की संयुक्त उम्मीदवार मार्गरेट अल्वा (80) से है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए संसद में वोट डाला। 

इसे भी पढ़ें: ईडी एक संवैधानिक संस्था, सम्मान करे कांग्रेस : पूनिया

बता दें कि दिल्ली पुलिस ने कांग्रेस के विरोध-प्रदर्शन के सिलसिले में तुगलक रोड पुलिस थाने में एक मामला दर्ज किया है. अधिकारियों ने यह जानकारी दी। विपक्षी दल कांग्रेस ने महंगाई, बेरोजगारी और आवश्यक वस्तुओं पर वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) में बढ़ोतरी के खिलाफ शुक्रवार को देशव्यापी विरोध का आह्वान किया था। पुलिस उपायुक्त (नयी दिल्ली) के अनुसार भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 186 (लोक सेवक को सार्वजनिक कार्यों के निर्वहन से रोकना), 188 (लोक सेवक के विधिवत आदेश की अवज्ञा), 332 (लोक सेवक को उसका काम करने से रोकने के लिए जानबूझकर चोट पहुंचाना) और 34 (साझा इरादा) के तहत तुगलक रोड पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है। 

प्रमुख खबरें

Delhi High Court ने PM आवास के पास स्थित 3 झुग्गी बस्तियों को खाली करने के लिए 6 हफ्ते दिए

US Open 2026 को लगा बड़ा झटका, Novak Djokovic को हराने वाले Joao Fonseca पेट की चोट के कारण बाहर

AISA President Neha Bora ने कहा, समाज के विकास के लिए शिक्षा तक सबकी पहुंच जरूरी

G Kishan Reddy ने पूछा: क्या New York मेयर से मिलना चाहते थे रेवंत रेड्डी