राहुल गांधी ने ट्वीट कर पीएम मोदी को दी जन्मदिन की बधाई, जानें क्या लिखा

By अंकित सिंह | Sep 17, 2021

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज 71 वां जन्मदिन मनाया जा रहा है। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह का माहौल है। इन सबके बीच नरेंद्र मोदी के धुर विरोधी और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी प्रधानमंत्री को जन्मदिन की बधाई दी है। राहुल गांधी ने ट्वीट कर लिखा Happy birthday, Modi ji.आपको बता दें कि शरद पवार और अरविंद केजरीवाल ने भी नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की बधाई दी है।  प्रधानमंत्री मंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर भाजपा की ओर से सेवा और समर्पण अभियान शुरू किया गया है। इसके अलावा राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद  ट्वीट कर लिखा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। मेरी शुभेच्‍छा है कि आप स्‍वस्‍थ रहें और दीर्घायु प्राप्‍त कर ‘अहर्निशं सेवामहे’ की अपनी सर्वविदित भावना के साथ राष्‍ट्र सेवा का कार्य करते रहें। उपराष्ट्रपति  ने लिखा कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र भाई मोदी जी को आज उनके जन्मदिन पर मेरी ओर से शुभकामनाएं। उनकी असाधारण दूरदृष्टि, अनुकरणीय नेतृत्व और समर्पित सेवा ने देश का सर्वांगीण विकास किया है। उन्हें आगे एक लंबा, स्वस्थ और सुखी जीवन का आशीर्वाद मिले! 

प्रमुख खबरें

ईरान युद्ध और तेल की कीमतों पर Donald Trump का बड़ा बयान: मध्यावधि चुनाव में हार स्वीकारी, कहा- जरूरत पड़ी तो फिर उठाऊंगा वही कदम

विदेशी बाजार में US Dollar की मजबूती से गिरा Rupee, शुरुआती कारोबार में 94.55 पर पहुंचा

Washington Politics 2026 | ट्रम्प प्रशासन में दरार और 2028 की बिसात! JD Vance की न्यू राइट रणनीति, ईरान युद्ध का संकट और पेंटागन में उथल-पुथल

Ekadashi Vrat: सुख समृद्धि और पापों से मुक्ति के लिए Rama Ekadashi पर करें Lord Vishnu का पूजन