राहुल ने मेघालय, मणिपुर और त्रिपुरा के लोगों को स्थापना दिवस की बधाई दी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 21, 2019

नयी दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को मेघालय, मणिपुर और त्रिपुरा के स्थापना दिवस के मौके पर तीनों राज्यों के लोगों को बधाई दी और उनकी समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। गांधी ने फेसबुक पोस्ट में कहा, ‘मैं मेघालय, मणिपुर और त्रिपुरा के स्थापना दिवस के मौके पर लोगों को शुभकामनाएं देता हूं। आप सभी लोग हमारे लिए विशेष हैं। हमें आपकी क्षमता में पूरा विश्वास है।’

इसे भी पढ़ें: भाजपा नेता ने राहुल गांधी को बताया कांग्रेस सल्तनत का आखिरी बादशाह

उन्होंने कहा कि मैं आकी समृद्धि, खुशहाली और भलाई की कामना करता हूं। गौरतलब है कि पूर्वोत्तर क्षेत्र (पुनर्गठन) अधिनियम 1971 के तहत मणिपुर, मेघालय और त्रिपुरा को 21 जनवरी 1972 को अलग राज्य का दर्जा मिला था।

प्रमुख खबरें

KKR vs DC IPL 2024: सॉल्ट और चक्रवर्ती के तूफान में उड़ी दिल्ली, कोलकाता की शानदार जीत

कनाडा और उड़ानों, वायु मार्गों को जोड़ने के लिए भारत के साथ काम कर रहा : PM Trudeau

भीषण गर्मी के बीच Jharkhand सरकार ने 8वीं तक की कक्षाएं निलंबित कीं

Ola Mobility के CEO हेमंत बख्शी का इस्तीफा, 10-15 प्रतिशत कर्मचारियों की हो सकती छंटनी