भाजपा नेता ने राहुल गांधी को बताया कांग्रेस सल्तनत का आखिरी बादशाह

bjp-leader-gyan-dev-ahuja-speaks-on-congress-president-rahul
[email protected] । Jan 17 2019 7:01PM

भाजपा नेता ज्ञानदेव आहूजा ने कहा कि जैसे औरंगजेब मुगल सल्तनत का आखिरी बादशाह था, वैसे ही राहुल गांधी इस सल्तनत के आखिरी बादशाह हैं। कांग्रेस का खात्मा निश्चित है।

जयपुर। भाजपा नेता ज्ञानदेव आहूजा ने बृहस्पतिवार को कहा कि जिस तरह मुगल सल्तनत का आखिरी बादशाह औरंगजेब था उसी तरह राहुल गांधी कांग्रेस सल्तनत के आखिरी बादशाह हैं। विधानसभा के बाहर संवाददाताओं से बातचीत में आहूजा ने कहा कि जैसे औरंगजेब मुगल सल्तनत का आखिरी बादशाह था, वैसे ही राहुल गांधी इस सल्तनत के आखिरी बादशाह हैं। कांग्रेस का खात्मा निश्चित है।

इसे भी पढ़ें : विचारों की लड़ाई होती है रोजाना, जेटली के स्वस्थ होने की राहुल ने की कामना

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के जनेऊ धारण करने पर कांग्रेस से सवाल किया कि वह बताये कि राहुल का यज्ञोपवीत संस्कार किस पंडित,पुरोहित, पुजारी, ब्राह्मण ने करवाया। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि कांग्रेस गौमाता के नाम पर ढोंग कर रही है। उन्होंने दावा किया कि अलवर के रामगढ विधानसभा क्षेत्र का उपचुनाव भाजपा जीतेगी। 

All the updates here:

अन्य न्यूज़