राहुल द्रविड़ ने रोहित शर्मा को दी बधाई, जानें राजस्थान-मुंबई के खिलाड़ियों ने क्या कहा?

By Kusum | May 17, 2025

मुंबई क्रिकेट संघ ने वानखेड़े स्टेडियम पर भारतीय वनडे टीम के कप्तान रोहित शर्मा के नाम के स्टैंड का उद्घाटन किया। शनिवार को भारत के पूर्व कोच राहुल द्रविड़ और राजस्थान, मुंबई इंडियंस के कई खिलाड़ियों ने रोहित शर्मा को इस उपलब्धि पर बधाई दी। रोहित शर्मा ने हाल ही में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लिया है और एमसीए ने महान क्रिकेटर के सम्मान में उनके नाम पर एक स्टैंड का नाम रखने का फैसला किया। द्रविड़ ने कहा कि ये स्टैंड भारत और मुंबई क्रिकेट में रोहित शर्मा के योगदान का पुरस्कार है। 


मुंबई इंडियंस द्वारा शेयर वीडियो में राहुल द्रविड़ ने कहा कि, रोहित लगता है आपने इतने छक्के लगाए कि उन्हें एक स्टैंड का नाम आपके नाम पर रखना पड़ा। लेकिन नहीं, आपको बधाई। मुझे पता है कि आपको यहां खेलना पसंद है। मुझे यकीन है कि आप वहां कुछ बेहतरीन प्रदर्शन करना चाहते थे, जो आपने किया। मुझे यकीन नहीं है कि आपने अपने नाम पर एक स्टैंड का नाम रखने का सपना देखा था। लेकिन अब ऐसा है और आपके नाम पर एक स्टैंड का नाम रखा गया है मुझे लगता है कि ये मुंबई और भारतीय क्रिकेट दोनों में आपके योगदान का पुरस्कार है। 


सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, जसप्रीत बुमराह और यशस्वी जायसवाल ने रोहित शर्मा को उनकी इस उपलब्धि पर बधाई दी है। बता दें कि, हाल ही में रोहित ने टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। जिसके बाद उन्होंने कहा कि, जो आज हो रहा है वह मैंने कभी सोचानहीं था। आप कई उपलब्धियां हासिल करने की कोशिस करते हैं लेकिन ये कुछ खास है क्योंकि वानखेड़े स्टेडियम अलग है और यहां कई यादें बनी हैं। 

प्रमुख खबरें

Messi event controversy के बाद बंगाल में खेल मंत्रालय की कमान संभालेंगी ममता बनर्जी

IPL 2026 नीलामी: यूपी के प्रशांत वीर पर CSK ने लगाया 14.20 करोड़ का बड़ा दांव

IPL 2026 नीलामी: कैमरन ग्रीन बने सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी, KKR ने लगाए 25.20 करोड़

इंडसइंड बैंक में HDFC समूह की एंट्री, भारतीय रिज़र्व बैंक से 9.5% हिस्सेदारी की मंजूरी