दक्षिण भारत में सुरक्षित जगह की तलाश में अमेठी से फरार हो गये तीन बार के सांसद: तिवारी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 03, 2019

अमेठी। दिल्ली भाजपा प्रमुख और भोजपुरी के गायक-अभिनेता मनोज तिवारी ने शुक्रवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि दक्षिण भारत में सुरक्षित जगह की तलाश में यहां से तीन बार के सांसद फरार हो गये हैं। तिवारी ने कहा कि राहुल अमेठी के लोगों का विश्वास खो चुके हैं। वह गौरीगंज में भाजपा प्रत्याशी स्मृति ईरानी के समर्थन में जनसभा कर रहे थे।

इसे भी पढ़ें: पूर्व कांग्रेस विधायक भीष्म शर्मा ने थामा भाजपा का दामन

उन्होंने कहा कि यह शर्मनाक है कि तीन बार अमेठी से सांसद रहे राहुल गांधी गायब हैं। अमेठी की जनता को इस बार चूकना नहीं है। अमेठी के चहुंमुखी विकास के लिए स्मृति को वोट देना आवश्यक है। तिवारी ने जनता को जागरूक करने के लिए कुछ गीत भी पेश किये।

प्रमुख खबरें

कनाडा और उड़ानों, वायु मार्गों को जोड़ने के लिए भारत के साथ काम कर रहा : PM Trudeau

भीषण गर्मी के बीच Jharkhand सरकार ने 8वीं तक की कक्षाएं निलंबित कीं

Ola Mobility के CEO हेमंत बख्शी का इस्तीफा, 10-15 प्रतिशत कर्मचारियों की हो सकती छंटनी

अमेठी, रायबरेली से उम्मीदवारों पर फैसले के लिए खरगे को अधिकृत किया गया: Congress