By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Jul 27, 2026
नयी दिल्ली, 27 जुलाई कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मध्यप्रदेश में केन-बेतवा परियोजना से प्रभावित आदिवासियों के विरोध प्रदर्शन का हवाला देते हुए सोमवार को आरोप लगाया किशांतिपूर्ण विरोध को पुलिस बल के जरिये दबाया जा रहा है। उन्होंने यह भी दावा किया कि मोदी सरकार ‘सत्य और सत्याग्रह’ दोनों से डरती है। गांधी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि मध्यप्रदेश के आदिवासी जल सत्याग्रह और भूख हड़ताल पर इसलिए बैठे हैं, क्योंकि केन-बेतवा परियोजना के लिए उनकी जमीन छीन ली गई, लेकिन उन्हें न तो उचित मुआवजा मिला और न ही सम्मानजनक पुनर्वास।
उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी बात सुनने के बजाय भाजपा सरकार उनके शांतिपूर्ण विरोध को भी पुलिस बल के जरिये कुचल रही है। उन्होंने कहा, ‘‘हम अपने आदिवासी भाई-बहनों के साथ हैं। उन्हें न्याय दिला कर रहेंगे-मुआवजा और पुनर्वास तो देना ही पड़ेगा।