Rahul Gandhi ने फिर साधा भाजपा पर निशाना, पूछा- अडानी की कंपनी में 20 हजार करोड़ किसके हैं

By अंकित सिंह | Apr 04, 2023

राहुल गांधी लगातार भाजपा पर जबरदस्त तरीके से हमलावर है। एक बार फिर से अडानी मुद्दे को लेकर उन्होंने साफ तौर पर भाजपा से सवाल पूछा है। उन्होंने कहा है कि अडानी की सेल कंपनी में 20000 करोड़ रुपए किसके हैं। भाजपा को इसका जवाब देना चाहिए। राहुल गांधी से पूछा गया था कि भाजपा कह रही है कि आप न्यायपालिका पर दबाव बना रहे हैं? इसी पर उन्होंने पलटवार किया है। उन्होंने साफ तौर पर पूछा कि अडानी की सेल कंपनी में 20,000 करोड़ रुपए किसके हैं? इसका जवाब देना चाहिए कि यह पैसे किसके हैं। दरअसल, कांग्रेस सहित तमाम विपक्षी दल अडानी मुद्दे को लेकर केंद्र की मोदी सरकार पर हमलावर है। संसद में भी इस मुद्दे को लेकर हंगामा जारी है। विपक्ष लगातार इस मामले पर जेपीसी की मांग कर रहा है।

इसे भी पढ़ें: Defamation Case: राहुल की अर्जी, सुनवाई से निकलीं 3 अहम तारीखें, बीजेपी ने दिलाई नरसिम्हा राव की याद तो कांग्रेस ने 2015 का वीडियो शेयर कर दिया जवाब

अदालत ने उन्हें जमानत दे दी। एक अधिकारी ने बताया कि सत्र अदालत मामले की सुनवाई 13 अप्रैल को करेगी। राहुल को पिछले महीने यहां की निचली अदालत ने दोषी ठहराया था और दो साल के लिए जेल की सजा सुनाई थी। दो भगोड़े कारोबारियों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘उपनाम’ के बारे में अपनी टिप्पणी में राहुल गांधी ने कहा था कि सारे ‘चोरों’ के ‘उपनाम’ मोदी क्यों हैं।

प्रमुख खबरें

Ayodhya Ram Mandir के सभी कर्मचारियों का Police सत्यापन और चरित्र प्रमाणपत्र अनिवार्य

Kotdwar में व्यापारी से अभद्रता और धमकी के आरोप में जिम संचालक दीपक गिरफ्तार

AI अदालती कामकाज में मदद कर सकती है पर जजों का विकल्प नहीं: CJI सूर्यकांत

जयपुर के SMS Hospital में डॉक्टरों ने रचा कीर्तिमान, 6 घंटे में किए 13 जॉइंट रिप्लेसमेंट