सोनिया गांधी से पूछताछ के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, हिरासत में लिए गए राहुल गांधी

By अंकित सिंह | Jul 26, 2022

नेशनल हेराल्ड से जुड़े एक मामले में कांग्रेस के अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी आज प्रवर्तन निदेशालय के समक्ष पूछताछ के लिए पहुंची हैं। सोनिया गांधी से इस पूछताछ के खिलाफ कांग्रेस का सरकार पर हल्ला बोल जारी है। दूसरी ओर कांग्रेस सांसदों ने संसद भवन से लेकर राष्ट्रपति भवन तक मार्च किया। कांग्रेस सांसदों का दावा है कि वह राष्ट्रपति को एक मेमोरेंडम सौपंगे। हालांकि, कांग्रेस सांसदों को पुलिस ने विजय चौक के पास रोक लिया है। विजय चौक पर राहुल गांधी के साथ-साथ कांग्रेस सांसद अब धरने पर बैठ गए हैं। कुल मिलाकर देखें तो कांग्रेस मोदी सरकार पर बदले की राजनीति का आरोप लगा रही है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी को दिल्ली पुलिस ने विजय चौक पर हिरासत में लिया है।

इसे भी पढ़ें: नेशनल हेराल्ड मामले में सोनिया गांधी से आज फिर होगी पूछताछ, कांग्रेस का दावा- जारी रहेगा हमारा सत्याग्रह

उधर, कांग्रेस के सांसदों ने संसद भवन में बैठक कर सोनिया से पूछताछ के विरोध से जुड़ी रणनीति पर चर्चा की। ये सांसद भी विरोध-प्रदर्शन में शामिल हो रहे हैं। सोनिया मंगलवार को दूसरे दौर की पूछताछ के लिए ईडी के समक्ष पेश हुईं। ईडी ने इससे पहले ‘नेशनल हेराल्ड’ अखबार से जुड़े कथित धनशोधन मामले में बृहस्पतिवार को कांग्रेस अध्यक्ष से दो घंटे तक पूछताछ की थी। कांग्रेस ने इसके विरोध में पूरे देश में शक्ति प्रदर्शन किया था। पार्टी के कई नेताओं ने गिरफ्तारियां दी थीं।

प्रमुख खबरें

Sanjay Bangar की बेटी Anaya Bangar को Australia में मिली बड़ी राहत, अब महिला कम्युनिटी क्रिकेट में दिखाएंगी दम

Palghar के आश्रम स्कूल में 7 वर्षीय छात्र की बुखार से मौत, जांच के लिए SIT गठित

PNB Scam: CBI Court ने गोकुलनाथ शेट्टी की पत्नी को राहत देने से इनकार किया

Gurugram Rain से जलमग्न हुआ शहर, 70 मिमी बारिश के बाद कई जगह धंसी सड़कें