राहुल गांधी देश और प्रधानमंत्री मोदी से मांगे माफी: फड़णवीस

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 14, 2018

 मुंबई। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस ने राफेल विमान खरीद मामले में आये उच्चतम न्यायालय के निर्णय की प्रशंसा करते हुये शुक्रवार को कहा कि अब कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को राष्ट्र और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से माफी मांगनी चाहिये। उच्चतम न्यायालय ने शुक्रवार को फ्रांस से 36 राफेल लड़ाकू विमानों की खरीद मामले में फैसला सुनाते हुए कहा कि केंद्र सरकार की निर्णय प्रक्रिया पर संदेह का कोई कारण नहीं है। 

 

58 हजार करोड़ रूपये के मूल्य वाले राफेल सौदे में कथित अनियमितताओं की मांग करने करने वाली सभी याचिकाओं को खारिज करते हुये प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई की अध्यक्षता वाली पीठ ने कहा कि किसी भी निजी फर्म को व्यावसायिक लाभ पहुंचाने का कोई ठोस सबूत नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि देश को लड़ाकू विमानों की आवश्यकता है और देश इन विमानों के बगैर नहीं रह सकता। कांग्रेस प्रमुख पर निशाना साधते हुये फड़णवीस ने गांधी पर देश की सुरक्षा से ‘‘समझौता’’ पर आरोप लगाते हुये कहा कि उन्होंने अंतरराष्ट्रीय समुदाय के मध्य देश को ‘‘बदनाम’’ किया है। 

 

यह भी पढ़ें: जातिगत मिथकों को तोड़कर शीर्ष तक पहुंचे जादूगर पिता के पुत्र गहलोत

 

फड़णवीस ने शुकवार को ट्वीट करके कहा, ‘‘ सत्य सूर्य की तरह है। माननीय सर्वोच्च न्यायालय ने राफेल सौदे पर किसी जांच को खारिज कर दिया है और हमारे पक्ष की पुष्टि की।’’ उन्होंने आगे कहा, ‘‘राहुल गांधी और कांग्रेस को राष्ट्र से हमारे देश की सुरक्षा से समझौता करने और हमारे देश को बदनाम करने के लिए माफी मांगनी चाहिये। राहुल गांधी का झूठ और कांग्रेस का पक्ष जगजाहिर हो गया है।’’

प्रमुख खबरें

Gurugram : पुलिस ने किया फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, तीन आरोपी गिरफ्तार

Kanpur में कानपुर-सागर राजमार्ग पर ट्रक और कार की टक्कर में तीन की मौत, दो घायल

Chennai के अस्पताल में Pakistani युवती के हृदय का सफल प्रत्यारोपण किया गया

America में नेब्रास्का और आयोवा में तूफान से इमारतें ढहीं, कई लोग हुए घायल