राहुल गांधी ने इन चार मुद्दों पर ध्यान आकर्षित किया, कहा- मोदी सरकार कह रही है 'सब चंगा सी'

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 12, 2020

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने देश में कोरोना वायरस के मामलों में लगातार हो रही बढ़ोतरी को लेकर शनिवार को सरकार पर निशाना साधा और तंज कसते हुए कहा कि इस स्थिति के बावजूद सरकार ‘सब चंगा सी’ कह रही है उन्होंने यह आरोप भी लगाया कि कोविड से निपटने की केंद्र की रणनीति के कारण देश मुसीबत में घिर गया है। कांग्रेस नेता ने ट्वीट किया, ‘‘कोविड के ख़िलाफ़ मोदी सरकार की पूरी तैयारी वाली लड़ाई ने भारत को मुसीबतों की खाई में धकेल दिया। जीडीपी में 24 प्रतिशत की ऐतिहासिक कमी आ गई, 12 करोड़ नौकरियां चली गईं, 15.5 लाख करोड़ अतिरिक्त क़र्ज़ से घिर गए और विश्व में कोविड के सर्वाधिक दैनिक मामले और मौतें भारत में हो रही हैं।’’ 

प्रमुख खबरें

10 October को खुला था Vidyasagar Setu, जानिए इस तारीख से जुड़ा इतिहास

ICC पर America ने लगाए कड़े वित्तीय प्रतिबंध, अदालत को बताया राजनीतिक रूप से प्रेरित

Shreyas Iyer ने लगाई 18 पायदान की छलांग, ICC T20I Ranking में करियर के बेस्ट 7वें स्थान पर पहुंचे

UP Cabinet ने भदोही का नाम बदलकर ‘संत रविदास नगर भदोही’ करने को दी मंजूरी