CBSE विवाद पर Rahul Gandhi का केंद्र सरकार पर तीखा हमला: Gen-Z ही प्रधानमंत्री मोदी का अहंकार तोड़ेगा

By अंकित सिंह | May 25, 2026

विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने सोमवार को मोदी सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि वह छात्रों को निशाना बना रही है और केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की बोर्ड परीक्षा मूल्यांकन में कथित त्रुटियों से संबंधित शिकायतों को नजरअंदाज कर रही है। उन्होंने बताया कि उत्तर पुस्तिका में सुधार करवाने के लिए आए एक छात्र को गाली-गलौज का सामना करना पड़ा और सोशल मीडिया पर उसे "राष्ट्र-विरोधी" करार दिया गया। राहुल गांधी ने आगे कहा कि लाखों छात्रों ने मूल्यांकन प्रक्रिया में खामियों को लेकर चिंता जताई है, लेकिन अभी तक कोई उचित कार्रवाई नहीं की गई है।

इसे भी पढ़ें: 'सरकार गिर जाएगी' वाले बयान पर BJP का पलटवार, Gaurav Bhatia बोले- 'भस्मासुर' Rahul Gandhi अराजकता फैला रहे

राहुल गांधी ने दावा किया कि सच यह है कि मोदी सरकार युवाओं और ‘जेन जी’ से डरती है, क्योंकि वो अब सवाल पूछ रहे हैं और सवाल पूछने वाले को यह सरकार बदनाम करती है, डराती है, कुचलती है। उन्होंने कहा, ‘‘सुन लीजिए, मोदी जी, यही युवा, यही जेन जी आपका अहंकार तोड़ेगा।

प्रमुख खबरें

Parliament में विपक्ष के हंगामे का NDA ने निकाला तोड़, Mangal Milan Meeting में बनाया गया Master Plan

उदयनिधि स्टालिन की गिरफ्तारी पर DMK का तमिलनाडु में आक्रोश, कार्यकर्ताओं ने बताया राजनीतिक प्रतिशोध

PM के जवाब का इंतजार, सरकार को पिटीशन की कॉपियां सौंप धरने से उठे केजरीवाल

डगमगाने लगा विमान, मची चीख-पुकार, Air India की फुकेट-दिल्ली फ्लाइट में भयानक टर्बुलेंस, कई यात्री घायल