राहुल गांधी ने तमिलनाडु में किया चुनाव अभियान का आगाज, प्रधानमंत्री पर साधा निशाना

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 23, 2021

कोयंबटूर। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव प्रचार अभियान का आगाज करते हुए शनिवार को आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कुछ बड़े कारोबारियों के साझेदार बन गए हैं और जनता से जुड़ी हर चीज को बेच रहे हैं। उन्होंने तमिलनाडु के अपने तीन दिनों के दौरे का कोयंबटूर से आगाज किया। वह एक खुले वाहन में सवार होकर जनता से रुबरू हुए। तमिलनाडु विधानसभा चुनाव इस साल अप्रैल-मई में प्रस्तावित है। कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया, ‘‘मोदी क्या करते हैं? उनकी तीन-चार बड़े उद्योगपतियों के साथ साझेदारी है। वे लोग उन्हें मीडिया की सेवा देते हैं और वह उन लोगों को पैसे देते हैं।’’

इसे भी पढ़ें: कोयंबटूर में राहुल ने किया रोड शो, बोले- प्रधानमंत्री को तमिल संस्कृति, भाषा और लोगों का नहीं है सम्मान

उन्होंने यह दावा भी किया, ‘‘नरेंद्र मोदी हर वो चीज बेच रहे हैं जो देश और तमिलनाडु के लोगों का है।’’ कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने कहा कि तीन कृषि कानूनों के माध्यम से किसानों से उनका सबकुछ छीनने का प्रयास हो रहा है। भाजपा पर निशाना साधते हुए गांधी ने कहा कि कांग्रेस एक ऐसी विचारधारा के खिलाफ लड़ रही है जो ‘‘सिर्फ एक संस्कृति, एक और इसमें विश्वास करती है कि भारत पर एक विचार का शासन होना चाहिए।’’

इसे भी पढ़ें: राहुल गांधी ने कर्नाटक विस्फोट पर जताया दुख, बोले- इस तरह की घटनाओं की होनी चाहिए गहन जांच

उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री मोदी को तमिलनाडु की संस्कृति, और लोगों के प्रति कोई सम्मान नहीं है। कांग्रेस नेता ने दावा किया, ‘‘मोदी सोचते हैं कि तमिल लोग, तमिल और तमिल संस्कृति उनके विचारों और उनकी संस्कृति के अधीन होनी चाहिए।

प्रमुख खबरें

बांग्लादेशी नेता हादी हत्याकांड: मुख्य आरोपी भारत में शरण में, ढाका पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

ट्रंप–जेलेंस्की मुलाकात से शांति की उम्मीद, यूक्रेन युद्ध पर निर्णायक बातचीत की तैयारी

कोल इंडिया की आठ सहायक कंपनियों को शेयर बाजार में उतारेगी सरकार, पारदर्शिता पर जोर

IPO की तैयारी में Zepto, 10 मिनट डिलीवरी का स्टार्टअप बड़े दांव के लिए तैयार, शेयर बाजार में खलबली!