मोदी सरकार पर राहुल गांधी का बड़ा हमला, बोले- न हम डरेंगे और न इन्हें डराने देंगे

By अंकित सिंह | Aug 02, 2022

संसद का मानसून सत्र चल रहा है। मानसून सत्र के दौरान सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच महंगाई को लेकर जबरदस्त तरीके से वार पलटवार का दौर जारी है। महंगाई, जरूरी खाद्य वस्तुओं पर जीएसटी जैसे मुद्दों को लेकर विपक्ष लगातार संसद में चर्चा की मांग कर रहा था। जिसकी वजह से संसद की कार्यवाही भी बाधित होती रही। हालांकि, महंगाई को लेकर संसद के दोनों सदनों में चर्चा भी हुई। लेकिन, विपक्ष जबरदस्त तरीके से इस मुद्दे को लेकर सरकार को घेरने की कोशिश कर रहा है। इन सब के बीच कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और मोदी सरकार पर लगातार हमलावर रहने वाले राहुल गांधी ने एक बार फिर से जबरदस्त तरीके से निशाना साधा है। इतना ही नहीं, अपने एक पोस्ट के जरिए राहुल गांधी ने लोगों से कहा है कि खुद को अकेला मत समझना, कांग्रेस आपकी आवाज़ है, और आप कांग्रेस की ताक़त है।

इसे भी पढ़ें: राहुल-सोनिया से पूछताछ के बाद ED का बड़ा एक्शन, दिल्ली स्थित नेशनल हेराल्ड के दफ्तर में मारा छापा

राहुल ने आगे कहा कि देश बेरोज़गारी की महामारी से जूझ रहा है, करोड़ों परिवारों के पास स्थिर आय का कोई साधन नहीं बचा। लेकिन सरकार सिर्फ़ एक 'अहंकारी राजा' की छवि चमकाने में अरबों रुपए फूंक रही है। उन्होंने आरोप लगया कि महंगाई और ‘गब्बर सिंह टैक्स’ आम आदमी की आय पर सीधा प्रहार है। आज की वास्तविकता ये है कि आम इंसान अपने सपनों के लिए नहीं बल्कि 2 वक्त की रोटी के लिए संघर्ष कर रहा है।   ये सरकार चाहती है आप बिना सवाल किए तानाशाह की हर बात को स्वीकार करें। मैं आप सबको विश्वास दिलाता हूं, इनसे डरने की और तानाशाही सहने की ज़रुरत नहीं है। ये डरपोक हैं, आपकी ताकत और एकता से डरते हैं, इसलिए उसपर लगातार हमला कर रहे हैं। अगर आप एकजुट हो कर इनका सामना करोगे, तो ये डर जाएँगे। मेरा आपसे वादा है, न हम डरेंगे और न इन्हें डराने देंगे।

प्रमुख खबरें

Ravichandran Ashwin का बड़ा सुझाव, ICC World Cup से पहले उभरती टीमों को मिले द्विपक्षीय सीरीज का मंच

FIFA World Cup: अर्जेंटीना फाइनल में, जीत के बाद Jordan Pickford की Secret Bottle पढ़ते दिखे Lionel Messi

Lando Norris की मुश्किलें बढ़ीं, Belgian Grand Prix में इंजन सुधार के चक्कर में मिली 10-place Grid Penalty की मार

Global Food Tech मार्केट में बड़ी हलचल, Uber ने Delivery Hero डील के साथ DoorDash को दी कड़ी टक्कर