Rahul Gandhi ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को बताया बब्बर शेर, बोले- आपने खत्म किया पीएम मोदी का आत्मविश्वास

By अंकित सिंह | Aug 22, 2024

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने गुरुवार को जम्मू-कश्मीर के लोगों के साथ खून के संबंधों का दावा किया और राज्य का दर्जा बहाल करने की घोषणा की जो उनके और उनकी पार्टी दोनों के लिए प्राथमिकता है। इसके साथ ही उन्होंने जम्मू में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आपने पीएम मोदी का आत्मविश्वास खत्म कर दिया है। अपने बयान में उन्होंने कहा कि आप हमारे लिए लड़ते हैं और यह कांग्रेस और आरएसएस के बीच विचारधारा की लड़ाई है। 

कांग्रेस नेता ने कहा कि जम्मू की एक संस्कृति है, एक इतिहास है, यह मां वैष्णो देवी की भूमि है, आपकी जीवनशैली और सोचने का तरीका अलग है। हर राज्य की एक अलग शैली है, हम चाहते हैं कि इन सभी संस्कृतियों, इतिहास और भाषाओं की रक्षा की जाए। हम चाहते हैं कि आपकी सरकार में आपकी आवाज़ हो। भाजपा की सोच अलग है, वे पूरे देश को नागपुर से रिमोट कंट्रोल के जरिए चलाना चाहते हैं। आप जो शिकायत कर रहे हैं वह यह है कि बाहरी लोगों को लाभ मिल रहा है, अगर आप महाराष्ट्र जाएंगे, तो आपको भी ऐसी ही शिकायत सुनने को मिलेगी। 

इसे भी पढ़ें: राहुल-खड़गे ने जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा देने का किया वादा, बोले- यह इंडिया गठबंधन की पहली प्राथमिकता

उन्होंने कहा कि देश की जनता और कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने लोकतंत्र और संविधान की रक्षा की है। मैं आपको दिल से बधाई देना चाहता हूं। उन्होंने कहा कि BJP के लोग जहां भी कुछ गलत करने की कोशिश करते हैं, वहां हम इन्हें खड़े मिलते हैं। भाजपा ने लेटरल एंट्री लाने की कोशिश की, वहां भी हम खड़े हो गए। इन्होंने जहां कोई बदमाशी की, कांग्रेस के सारे कार्यकर्ता इनके सामने खड़े दिखाई देंगे। ये अगर कोई गलत बिल लाने की कोशिश करेंगे, तो हम उसे रद्द करवा देंगे। 

प्रमुख खबरें

Prem Keetanu Movie Review: वीर पहाड़िया-आफिया सैयद की रोमांटिक केमिस्ट्री ने जीता दिल

Sujit Kalkal ने एशियाई खेलों में ओलंपिक चैंपियन को हराकर 65 किग्रा कुश्ती के फाइनल में बनाई जगह

Shimla के धार गांव में भीषण आग, पांच मकान जलकर राख

Jitiya Vrat आज नहाय-खाय के साथ शुरू, 3 अक्टूबर को मुख्य पूजा और 4 को पारण का शुभ मुहूर्त