राहुल गांधी का दावा, बिहार में गांव की समूची आबादी को एक ही घर में रहते हुए दिखाया गया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 29, 2025

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बृहस्पतिवार को निर्वाचन आयोग पर निशाना साधते हुए दावा किया कि बिहार की मतदाता सूची के मसौदे में गया जिले के ‘‘एक पूरे गांव’’ को एक ही घर में रहते हुए दिखाया गया है।

कांग्रेस के पोस्ट में कहा गया है कि गया जिले में बाराचट्टी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत निदानी गांव में एक बूथ के सभी 947 मतदाताओं को मकान संख्या छह का निवासी दिखाया गया है।

विपक्षी दल ने कहा, यह सिर्फ एक गांव की बात है। हम राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर अनियमितताओं के पैमाने की केवल कल्पना ही कर सकते हैं। हालांकि, बिहार के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने गया के जिलाधिकारी के ‘एक्स’ हैंडल पर जारी स्पष्टीकरण को प्रस्तुत किया।

जिलाधिकारी ने दावा किया कि गांवों या झुग्गी बस्तियों में मकानों का काल्पनिक नंबर दिया जाता है, जहां मकानों पर कोई वास्तविक सीरियल नंबर नहीं होता। ऐसा मतदाताओं को सूचीबद्ध करने की प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए किया जाता है।

जिलाधिकारी के ‘एक्स’ हैंडल पर गांव के निवासियों के कथित वीडियो क्लिप भी साझा किए गए हैं, जिनमें लोगों को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि वे मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण से संतुष्ट हैं, लेकिन क्षेत्र को बदनाम करने के प्रयासों से परेशान हैं।

प्रमुख खबरें

Election Commission के खिलाफ MNS और Shiv Sena UBT का 4 अक्टूबर को मुंबई में साझा मोर्चा

राज और उद्धव ठाकरे ने 4 अक्टूबर को चुनाव आयोग के खिलाफ विरोध मार्च निकालने की घोषणा की और विपक्षी दलों को इसमें शामिल होने के लिए आमंत्रित किया

वोटर लिस्ट से नाम हटाने की साजिश, CEC बने मोदी सरकार की कठपुतली: CWC बैठक में Kharge का आरोप

Guwahati में दूसरे ODI में West Indies से भिड़ेगा भारत, तेज गेंदबाजी संयोजन पर नजर