कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का बंद हुआ ट्विटर अकाउंट फिर खुला

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 14, 2021

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के ट्विटर अकाउंट को बंद (लॉक) करने के करीब एक सप्ताह बाद इस माइक्रोब्लॉगिंग मंच ने शनिवार को इसे खोल दिया। पार्टी सूत्रों ने यह जानकारी दी। कांग्रेस के नेता ने बताया कि राहुल गांधी के साथ ही पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के अकाउंट भी खुल गए हैं। राहुल गांधी ने अपना ट्विटर अकाउंट बंद किये जाने को लेकर खड़े हुए विवाद की पृष्ठभूमि में शुक्रवार को ट्विटर पर जमकर निशाना साधा था और आरोप लगाया था कि यह अमेरिकी कंपनी भारत की राजनीतिक प्रक्रिया में हस्तक्षेप कर रही है तथा लोकतांत्रिक ढांचे पर हमला कर रही है। उन्होंने यह दावा भी किया था कि ट्विटर पक्षपातपूर्ण है और वह सरकार के कहे मुताबिक काम कर रहा है।

इसे भी पढ़ें: 14 अगस्त को मनाया जाएगा 'विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस', मोदी बोले- देश के बंटवारे के दर्द को कभी नहीं भुलाया जा सकता

कांग्रेस ने बृहस्पतिवार को कहा था कि उसके और उसके कई नेताओं के ट्विटर अकाउंट को इस माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म ने बंद (लॉक) कर दिया है, हालांकि ट्विटर ने कहा कि नियमों का उल्लंघन करने पर ये कदम उठाया गया है। कांग्रेस का कहना था कि उसके संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल, मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला, महासचिव अजय माकन, जितेंद्र सिंह, सांसद मणिकम टैगोर, महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सुष्मिता देव, प्रवक्ता पवन खेड़ा और कई अन्य नेताओं के ट्विटर अकाउंट लॉक किये गए हैं।

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह