Rahul Gandhi की भगवान राम से तुलना, BJP का Congress पर वार, यह करोड़ों हिंदुओं का घोर अपमान

By अंकित सिंह | Jan 01, 2026

भाजपा प्रवक्ता सीआर केशवन ने गुरुवार को महाराष्ट्र कांग्रेस विधायक नाना पाटोले की लोकसभा विपक्ष के नेता राहुल गांधी और भगवान राम की तुलना करने वाली टिप्पणी को हिंदू भावनाओं का घोर अपमान बताया। नाना पाटोले ने कहा कि राहुल गांधी "न्याय के लिए लड़ रहे हैं", ठीक वैसे ही जैसे भगवान राम ने पीड़ितों के लिए काम किया। एक पोस्ट में भाजपा नेता ने नाना पाटोले से पूछा कि राहुल गांधी ने अभी तक अयोध्या राम मंदिर का दर्शन क्यों नहीं किया है।


 

इसे भी पढ़ें: West Bengal TMC vs EC War | 'वह आपा खो बैठे, उन्होंने मुझ पर उंगली उठाई', CEC ज्ञानेश कुमार के साथ मीटिंग पर अभिषेक बनर्जी का दावा



सीआर केशवन ने X पर लिखा कि नाना पाटोले द्वारा भगवान राम की तुलना राहुल गांधी से करना करोड़ों हिंदू श्रद्धालुओं की आस्था और भावनाओं का घोर अपमान है, जिसे अक्षम्य माना जा सकता है। इससे पहले, माननीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी द्वारा दिव्य राम मंदिर जाकर देश के कल्याण के लिए प्रार्थना करने के बाद, नाना पाटोले ने अयोध्या राम मंदिर के शुद्धिकरण की मांग करके शर्मनाक हरकत की थी। नाना पाटोले की ये शर्मनाक टिप्पणियां और कुटिल मानसिकता अक्षम्य और घोर निंदनीय हैं। क्या नाना पाटोले राहुल गांधी से ये पूछने की हिम्मत करेंगे कि उन्होंने प्राण प्रतिष्ठा समारोह, नाच गान कार्यक्रम का मजाक क्यों उड़ाया या राहुल गांधी अभी तक अयोध्या राम मंदिर क्यों नहीं गए?


बुधवार को राहुल गांधी के राम मंदिर न जाने के सवाल पर नाना पटोले ने कहा कि कांग्रेस भगवान राम का काम कर रही है। नाना पटोले ने एएनआई से कहा कि हमारे नेता राहुल गांधी भगवान श्री राम का काम कर रहे हैं। आप जानते हैं कि भगवान श्री राम ने शोषितों, पीड़ितों और वंचितों के लिए काम किया। हमारे नेता राहुल गांधी पूरे देश में वही काम कर रहे हैं; देश की जनता को न्याय दिलाने की उनकी लड़ाई शुरू हो चुकी है। जब राम लल्ला मंदिर में ताला लगा था, तब हमारे दिवंगत प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने द्वार खोलने का आदेश दिया था। जब राहुल गांधी अयोध्या जाएंगे, तो वे वहां पूजा-अर्चना करेंगे।

 

इसे भी पढ़ें: Assam में 'विदेशी' घोषित होते ही 7 दिन में Deportation, CM Sarma का बड़ा Action Plan


इससे पहले भी राहुल गांधी की तुलना हिंदू देवता से करने पर नाना पटोले की आलोचना हो चुकी है। अक्टूबर 2022 में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान नाना पटोले ने कहा था कि यह एक "संयोग" है कि दोनों के नाम "आर" से शुरू होते हैं, लेकिन कांग्रेस पार्टी राहुल गांधी की तुलना भगवान राम से नहीं करती है।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

Bangladesh की नई BNP सरकार का शपथ ग्रहण, India-China समेत 13 देशों को भेजा न्योता

Team India का सपना, एक पारी से स्टार बने Vaibhav Sooryavanshi ने Cricket Career के लिए छोड़ी Board Exam

Asia Cup में Team India की शानदार वापसी, Pakistan को 8 विकेट से हराकर चखा पहली जीत का स्वाद

T20 World Cup 2026: Ishan Kishan के तूफान में उड़ी पाकिस्तानी टीम, भारत की धमाकेदार जीत