प्रधानमंत्री मोदी की सुरक्षा में चूक राहुल गांधी की साजिश : भाजपा सांसद

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 06, 2022

बलिया (उत्तर प्रदेश)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद रवींद्र कुशवाहा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पंजाब दौरे पर उनकी सुरक्षा में हुई चूक मामले को कांग्रेस नेता राहुल गांधी की साजिश करार दिया और कहा कि भाजपा शासित राज्यों में कांग्रेस नेता को दाखिल नहीं होने दिया जाएगा। सलेमपुर सीट से भाजपा सांसद कुशवाहा ने बुधवार रात जिले के बिल्थरारोड क्षेत्र में संवाददाताओं से बातचीत में आरोप लगाया, पंजाब में कल जो हुआ उसके सूत्रधार राहुल गांधी हैं। पंजाब में कांग्रेस की सरकार है तो हमारे प्रधानमंत्री के साथ ऐसा व्यवहार हुआ।

इसे भी पढ़ें: दिल्ली सरकार ने निजी विद्यालयों में नर्सरी दाखिले के लिए आवेदन की समय सीमा बढ़ाई

प्रधानमंत्री कुछ देर तक वहीं फंसे रहे जिसके बाद उनके काफिले ने वापस लौटने का निर्णय किया। इसे प्रधानमंत्री की सुरक्षा में एक बड़ी चूक के तौर पर देखा जा रहा है। गृह मंत्रालय ने इस पर कड़ा संज्ञान लिया है।

प्रमुख खबरें

Adani Ports की ब्रिटेन में बड़ी तैयारी, Associated British Ports के साथ 10 Billion Pounds की मेगा डील पर नजर

Team India में बदलाव की लहर: Mohammad Shami की छुट्टी! Ajit Agarkar ने 15 युवा तेज़ गेंदबाज़ों के साथ बनाई नई Strategy

Gautam Gambhir के करीबी Ryan ten Doeschate ने छोड़ा Team India का साथ, KKR के साथ फिर जुड़ने की चर्चा तेज

Ashes से पहले Ben Stokes की वापसी पर सस्पेंस, कोच Andrew McDonald के बयान से मची खलबली