राहुल गांधी का तंज, मोदी जी जब रुपया गिरा था तब आप मनमोहन जी की आलोचना करते थे, मैं आँख बंद करके...

By अंकित सिंह | May 09, 2022

भारतीय रुपए में गिरावट लगातार जारी है। सोमवार को विदेशी बाजारों में अमेरिकी मुद्रा की मजबूती के चलते रूपया शुरूआती कारोबार में अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले 52 पैसे की गिरावट के साथ सर्वकालिक निचले स्तर 77.42 पर आ गया। अब इसको लेकर विपक्ष ने मोदी सरकार पर निशाना साधना शुरू कर दिया है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसा। अपने ट्वीट में राहुल गांधी ने लिखा कि मोदी जी जब रुपया गिरा था तो आप मनमोहन जी की आलोचना करते थे। अब रुपया अपने अब तक के सबसे कम स्तर पर है। लेकिन मैं आँख बंद करके आपकी आलोचना नहीं करूँगा।

इसे भी पढ़ें: 800 हिंदू परिवारों को वापस लौटना पड़ा पाकिस्तान, सुब्रमण्यम स्वामी ने केंद्र पर साधा निशाना, कही यह अहम बात

कांग्रेस नेता ने कहा कि प्रधानमंत्री भारत की आर्थिक और सामाजिक वास्तविकताओं को छिपाकर नहीं रख सकते। अब समय आ गया है कि हालात को स्वीकार किया जाए और प्रचार के जरिये ध्यान भटकाने की बजाय समाधान की दिशा में काम किया जाए। वहीं, पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने संवाददाताओं से कहा कि देश में 75 साल में पहली बार डॉलर के मुकाबले रुपये की कीमत 77.41 रुपये के न्यूनतम स्तर पर चली गई। 75 साल में पहली बार रुपया आईसीयू में है और भाजपा के मार्गदर्शमंडल की तय आयु को भी पार कर गया है। प्रधानमंत्री की आयु को तो वह पहले ही पार चुका है। 

प्रमुख खबरें

PM Narendra Modi ने जनप्रतिनिधि के 25 साल पूरे होने पर जताया जनता का आभार

V-Neck से लेकर Off-Shoulder तक, गरबा ड्रेसेस की नेकलाइन के अनुसार अपनाएं ये Hairstyle

Flydubai विमान में घायल कैप्टन Smit Machhar की डेंटिस्ट ने बचाई जान

GE Aerospace ने HAL को सौंपे 4 नए F404 इंजन, Tejas Mk1A फ्लीट को मिलेगी मजबूती