राहुल गांधी ने संसदीय समिति की बैठक में पाकिस्तान, अफगानिस्तान और चीन के मुद्दों पर चर्चा की मांग की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 14, 2021

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को रक्षा संबंधित संसद की स्थायी समिति की बैठक में पाकिस्तान, सीमा पर चीन के आक्रामक रवैये और अफगानिस्तान कई इलाकों में तालिबान के कब्जे समेत कई मुद्दे उठाए और कहा कि इन पर भी चर्चा होनी चाहिए। सूत्रों के मुताबिक, समिति के प्रमुख और भाजपा नेता जुआल ओरांव ने इन पर चर्चा से इनकार किया और कहा कि ये विषय एजेंडे के लिए पहले से तय नहीं हैं। सूत्रों ने बताया कि इसके बाद राहुल गांधी बैठक के खत्म होने से कुछ मिनट पहले ही बाहर निकल गए।

इसे भी पढ़ें: रिजर्व बैंक ने डॉ शिवाजीराव पाटिल निलंगेकर अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक का लाइसेंस रद्द किया

सूत्रों के अनुसार, ओरांव ने कहा कि अगर कोई सदस्य किसी विषय पर चर्चा चाहता है तो उसे प्रक्रिया का पालन करना चाहिए और 14 दिन पहले नोटिस देना चाहिए। सूत्रों ने बताया, ‘‘एक अन्य विपक्षी दल के नेता ने भी राहुल गांधी की बात का समर्थन किया और कहा कि चीन की आक्रमकता समेत कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा करना जरूरी है।

प्रमुख खबरें

Rahul Gandhi ने युवाओं से की प्रदर्शन जारी रखने की अपील, कहा संविधान की करेंगे रक्षा

क्या आपको सिस्टम या नतीजों पर शक है? 124 पूर्व IAS, IPS अधिकारियों ने जारी किया ओपन लेटर

Ukraine के Zaporizhzhia में रूसी हवाई हमले, बच्चों समेत 12 नागरिकों की मौत

ये प्लेन के टुकड़े नहीं, इसे धमकी समझो, हूतियों ने पाक को दिखाया ट्रेलर