उत्तराखंड में चुनाव की तैयारियों को लेकर राहुल गांधी ने की वरिष्ठ नेताओं से चर्चा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 12, 2021

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने उत्तराखंड विधानसभा चुनाव से जुड़ी तैयारियों को लेकर सोमवार को राज्य से जुड़े पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ चर्चा की। सूत्रों के मुताबिक, राहुल गांधी से मुलाकात के लिए प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रीतम सिंह, पूर्व अध्यक्ष किशोर उपाध्याय, कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव मुहम्मद निजामुद्दीन और कई अन्य नेता उनके आवास पर पहुंचे थे। कांग्रेस सूत्रों ने बताया कि इनमें से कई नेताओं के साथ राहुल गांधी ने एक-एक करके मुलाकात की और कुछ नेताओं से मंगलवार को मुलाकात करेंगे।

इसे भी पढ़ें: असम में 2016 से अब तक कुल 3,439 उग्रवादियों ने आत्मसमर्पण किया है: हिमंत बिस्वा सरमा

मुख्यमंत्री के चेहरे के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, ‘‘मुख्यमंत्री के चेहरे का फैसला समय पर होगा। हम भाजपा की तरह उत्तराखंड को मुख्यमंत्रियों को बदलने की प्रयोगशाला नहीं बनाना चाहते। हम एक ऐसा समाधान पेश करेंगे जिससे राज्य के लिए एक दृष्टिाकेण मिले।’’ उत्तराखंड में अगले साल फरवरी-मार्च में विधानसभा चुनाव प्रस्तावित है।

प्रमुख खबरें

Gurdwara Bangla Sahib में जूते पहनकर घुसने का झूठा Video फैलाने वालों पर Delhi Police दर्ज करेगी केस

JPNIC पर बढ़ाई गई सुरक्षा, Jayaprakash Narayan जयंती पर पहुंच सकते हैं Akhilesh Yadav

भारत को आत्मनिर्भर बनाने और विश्व में शांति फैलाने के लिए समर्पण से काम करें स्वयंसेवक: मोहन भागवत

यूक्रेन नया राष्ट्रपति चुने, युद्ध रोकने में नाकाम रहे Zelenskyy: Donald Trump