By अंकित सिंह | Jun 06, 2025
जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बिहार दौरे को लेकर तंज कसा है। प्रशांत किशोर ने सारण में कहा कि राहुल गांधी और लालू प्रसाद यादव के परिवार के बीच कोई मतभेद नहीं है। उन्होंने कहा कि ये सब दिखावा है। राहुल गांधी और कांग्रेस ने जीवन भर लालू प्रसाद यादव का झंडा थामा है और अब तेजस्वी यादव का भी थामेंगे। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी में अकेले चुनाव लड़ने की हिम्मत नहीं है...वे अपने दम पर कुछ नहीं कर सकते।
किशोर ने बिहार के सारण में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि हमें लालू प्रसाद यादव से सीखना चाहिए कि बच्चों की चिंता कैसे की जाती है। लालू जी का बेटा 9वीं पास नहीं कर पाया, लेकिन लालू यादव अपने बच्चे के लिए इतने चिंतित हैं कि वे अभी भी चाहते हैं कि वह बिहार का राजा बने। जब हम ऐसा कहते हैं, तो लोग कहते हैं कि हम उनकी शिकायत करते हैं। नहीं! हम लालू यादव की तारीफ कर रहे हैं।