लालू जी के शासनकाल में राहुल गांधी बिहार आते तो... कांग्रेस नेता पर जीतन राम मांझी का तंज

जीतन राम मांझी ने लिखा कि अब दूसरे राज्य के लोग यहाँ आने से नहीं डरतें। ये नया बिहार है जहाँ राहुल गांधी जी बेफिक्र होकर बार-बार आते हैं,भयमुक्त वातावरण में यात्रा करतें हैं और सुरक्षित वापिस चले जातें हैं।
केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने शुक्रवार को लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के नए बिहार में एक दिवसीय दौरे का स्वागत किय। हालांकि, उन्होंने अपहरण वाला तंज भी कसा। हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा-सेक्युलर (HAM-S) के संस्थापक ने अपने एक्स अकाउंट पर कांग्रेस सांसद के लिए स्वागत संदेश पोस्ट किया। उन्होंने लिखा, "बिहार के सुशासन में राहुल गांधी का स्वागत है। अब बिहार वैसा नहीं रहा, जैसा लालू यादव और गांधी परिवार ने 20 साल पहले छोड़ा था।"
इसे भी पढ़ें: Bihar की राजनीति में चिराग की चाल को कैसे समझे, क्या फ्रंट फुट पर खेलने की कर रहे कोशिश?
जीतन राम मांझी ने लिखा कि अब दूसरे राज्य के लोग यहाँ आने से नहीं डरतें। ये नया बिहार है जहाँ राहुल गांधी जी बेफिक्र होकर बार-बार आते हैं,भयमुक्त वातावरण में यात्रा करतें हैं और सुरक्षित वापिस चले जातें हैं। उन्होंने कहा कि लालू जी के शासनकाल में राहुल गांधी जी बिहार आतें तो इनका अपहरण भी हो सकता था और उन्हें अपहर्ताओं के चंगुल से मुक्त कराने के लिए सोनिया गांधी जी को मुख्यमंत्री निवास में लालू जी सहित बाक़ी अपराधियों के साथ डील करनी पड़ती।
इसे भी पढ़ें: मोदी को सरेंडर करने की आदत, बिहार में बोले राहुल गांधी, असली जातिगत जनगणना नहीं करवाएगी BJP सरकार
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को बिहार में कानून-व्यवस्था की स्थिति को लेकर नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली राजग सरकार की आलोचना की और आरोप लगाया कि राज्य ‘भारत की अपराध राजधानी’ बन गया है। नालंदा के राजगीर में ‘संविधान सुरक्षा सम्मेलन’ को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि सैन्य संघर्ष के दौरान भारत और पाकिस्तान के बीच शांति स्थापित करने के अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दावों पर मोदी ने चुप्पी साधे रखी। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, ‘‘बिहार, जिसे कभी शांति और न्याय की भूमि माना जाता था, अब भारत की अपराध राजधानी बन गया है।’’
अन्य न्यूज़











