तमिलनाडु दौरे पर राहुल गांधी ने लिए मशरूम बिरयानी के चटखारे, तेजी से वायरल हो रहा है वीडियो

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 30, 2021

चेन्नई। कांग्रेस नेता राहुल गांधी का कलान बिरयानी (मशरूम बिरयानी) के चटखारे लेने का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें उन्हें तमिलनाडु के कुछ ग्रामीणों के साथ विशुद्ध दक्षिण भारतीय शैली में प्याज का रायता बनाते हुए भी देखा जा सकता है। यूट्यूब पर ‘विलेज कुकिंग चैनल’ पर डाले गए इस वीडियो को अब तक 31.24 लाख से अधिक लोग देख चुके हैं। समझा जाता है कि पिछले सप्ताह राहुल गांधी की तमिलनाडु यात्रा के दौरान यह वीडियो बनाया गया जब उन्होंने राज्य के पश्चिमी हिस्सों का दौरा कर चुनावी बैठकें की थीं। उनके साथ करूर से कांग्रेस की सांसद एस जोतिमणि और तमिलनाडु के पार्टी प्रभारी दिनेश गुंडू राव को भी देखा जा सकता है। वीडियो में राहुल गांधी को प्याज और दही से रायता बनाते हुए देखा जा सकता है जिसे तमिल में ‘वेंगयम’ और ‘तायिर’ कहा जाता है। वह इसे बनाने के बाद चख भी रहे हैं।

प्रमुख खबरें

Himachal में बागवान न खरीदें नकली PGR, मंत्री Jagat Singh Negi ने दी सलाह

नई फीस लगेगी...गद्दारी करने वाले बांग्लादेश को भारत ने दिया सबसे बड़ा झटका

भारत को सबसे खतरनाक मशीन देने वाला है रूस, हिले कई देश!

Jammu Kashmir में अलग हादसों में 2 मजदूरों की जान गई, Samba में गिरा पिलर