गले लगाने और आंख मारने के बाद Rahul Gandhi का Flying Kiss, स्पीकर से शिकायत, स्मृति ईरानी का भी निशाना

By अंकित सिंह | Aug 09, 2023

सांसद के रूप में बहाल होने के बाद राहुल गांधी ने बुधवार को लोकसभा में अपना पहला भाषण दिया। अपने प्रसिद्ध गले लगाने और आंख मारने की याद दिलाते हुए, राहुल गांधी ने बुधवार को फिर से इसी तरह का इशारा किया। जैसे ही राहुल गांधी ने अपना भाषण समाप्त किया और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने अविश्वास प्रस्ताव के खिलाफ अपना बयान शुरू किया, माना जाता है कि राहुल गांधी ने फ्लाइंग किस किया। इस पल के गवाह रहे लोगों के अनुसार, जब राहुल गांधी अपने अविश्वास प्रस्ताव भाषण के बाद लोकसभा परिसर से बाहर निकल रहे थे, तो उन्होंने कुछ फाइलें गिरा दीं और जैसे ही वह उन्हें उठाने के लिए झुके, कुछ भाजपा सांसद उन पर हंसने लगे।

इसे भी पढ़ें: Sansad में अविश्वास प्रस्ताव पर पहले क्यों नहीं बोले राहुल गांधी? कांग्रेस ने कर दी चूक या फिर है कोई और रणनीति

गले लगाने और आंख मारना

जुलाई 2018 में अविश्वास प्रस्ताव के दौरान राहुल गांधी के भाषण पर खूब तालियां बजी थी। इसी दौरान वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सीट पर चले गए थे और उन्हें गले लगाया था। इसके बाद राहुल अपनी सीट पर पहुंचे और बगल में बैठे ज्योतिरादित्य सिंधिया को आंख मारी थी। उसी बहस के दौरान राहुल गांधी के कान में ज्योतिरादित्य सिंधिया को बोलते हुए देखा गया था। 

प्रमुख खबरें

Prakash Singh केस के उल्लंघन पर Supreme Court सख्त, Jharkhand सरकार को DGP नियम पर 1 हफ्ते की मोहलत

Pakistan को IMF देगा 1.21 Billion Dollar, दोनों व्यवस्थाओं से कुल मदद 5.7 अरब डॉलर होगी

विरोध-प्रदर्शन की आड़ में गुंडागर्दी और अराजकता फैलाने की कोशिश, राहुल-प्रियंका पर BJP का वार

PHMA चीफ Zia Alamdar Hussain ने चेताया, संकट में फंसा Pakistan Knitwear उद्योग