राजस्थान दौरे पर निकले राहुल गांधी ने वीर तेजाजी मंदिर में दर्शन किए

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 13, 2021

जयपुर। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने राजस्थान दौरे के दूसरे दिन शनिवार को सुरसुरा में लोकदेवता तेजाजी महाराज मंदिर में दर्शन किए। गांधी, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी अजय माकन व पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट सहित कांग्रेस के अन्य नेताओं के साथ मंदिर पहुंचे और वहां पूजा अर्चना की।

इसे भी पढ़ें: कोहरे की वजह से एक्सप्रेस वे पर आधा दर्जन गाड़ियां आपस में टकराईं, 12 लोग हुए जख्मी

मंदिर प्रबंध समिति की ओर से गांधी को प्रतीक चिन्ह भी भेंट किया गया। गांधी का शनिवार को अजमेर जिले के रूपनगढ़ में किसानों से संवाद कार्यक्रम है। वे बाद में नागौर में गोपाल गौशाला मकराना में किसान सभा को संबोधित करेंगे। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने शुक्रवार को पीलीबंगा व पदमपुर में किसान महापंचायत को संबोधित किया था।

प्रमुख खबरें

कनाडा और उड़ानों, वायु मार्गों को जोड़ने के लिए भारत के साथ काम कर रहा : PM Trudeau

भीषण गर्मी के बीच Jharkhand सरकार ने 8वीं तक की कक्षाएं निलंबित कीं

Ola Mobility के CEO हेमंत बख्शी का इस्तीफा, 10-15 प्रतिशत कर्मचारियों की हो सकती छंटनी

अमेठी, रायबरेली से उम्मीदवारों पर फैसले के लिए खरगे को अधिकृत किया गया: Congress