कांग्रेस में गुटबाजी पर भड़के राहुल गांधी, BJP बोली- आत्मचिंतन करें, मानसिकता हालत खराब

By अंकित सिंह | Mar 08, 2025

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कहा कि कांग्रेस पिछले तीन दशकों में गुजरात के लोगों की उम्मीदों को पूरा करने में असमर्थ रही है, क्योंकि कांग्रेस नेताओं का एक वर्ग अंदर से भाजपा के साथ साठगांठ कर रहा है। अब इसी को लेकर भाजपा की ओर से राहुल गांधी पर पलटवार किया गया है। बीजेपी सांसद और प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि इस समय भारत की राजनीति के चिर युवा नेता, जो गुजरात चुनाव के दौरान संभवतः एक भी सभा करने के लिए गुजरात नहीं गए और जो कांग्रेस पार्टी के 140 वर्ष के इतिहास के सर्वाधिक असफल अध्यक्ष हैं, वो गुजरात कांग्रेस में सफलता का मूलमंत्र सिखाने के लिए कार्यकर्ताओं की बैठक ले रहे थे।

सवाल करते हुए भाजपा नेता ने कहा कि हम राहुल गांधी से पूछना चाहते हैं कि आप किस किस से मिले हुए हैं और आप जब विदेश जाते हैं, तो किस किस से मिलकर आते हैं और आपके साथ मिलने वाले लोग किस किस से मिले हुए हैं। जबसे सोनिया जी और राहुल जी का दौर आया है, तबसे ही कांग्रेस की स्थिति गुजरात में ज्यादा खराब हुई है। उन्होंने कहा कि गुजरात में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने सरदार पटेल की विश्व की सबसे ऊंची प्रतिमा बनवाई। लेकिन आज तक कांग्रेस या गांधी परिवार का कोई भी नेता वहां नहीं गया। ये इस बात के प्रमाण है कि अपने नेताओं के प्रति भी इनका सम्मान बदल जाता है।

इसे भी पढ़ें: गुजरात में फुलप्रूफ प्लान के साथ उतरेगी कांग्रेस, पार्टी नेताओं के साथ राहुल ने की बड़ी बैठक, दिया चुनाव जीतने का मंत्र

आपको बता दें कि अहमदाबाद में राहुल गांधी ने आज कहा था कि गुजरात का नेतृत्व, गुजरात के कार्यकर्ता, गुजरात के जिला अध्यक्ष (कांग्रेस), ब्लॉक अध्यक्ष, इनमें दो तरह के लोग हैं, विभाजन है। एक, जो जनता के साथ खड़े होते हैं, जनता के लिए लड़ते हैं, जनता का सम्मान करते हैं और जिनके दिल में कांग्रेस पार्टी की विचारधारा है और दूसरे वो जो जनता से कटे हुए हैं, दूर-दूर बैठते हैं, जनता का सम्मान नहीं करते और उनमें से आधे भाजपा में चले गए हैं, जब तक हम इन दोनों को स्पष्ट रूप से अलग नहीं करते, गुजरात की जनता हम पर विश्वास नहीं कर सकती। 

प्रमुख खबरें

Iran में Khamenei के लिए मातम, USA-Israel को चेतावनी- जरा सी गलती पर होगा बड़ा हमला

Nothing Phone 4a खरीदने वालों को बड़ा झटका, New Launch से पहले तीसरी बार बढ़े दाम

Pro League में Team India का खराब प्रदर्शन, दिग्गज PR Sreejesh ने कोच Craig Fulton से पूछे चुभते सवाल।

FIFA World Cup 2026: Airport Security पर शांत खड़े रहे Lionel Messi, वायरल वीडियो ने मचाई धूम