भारत जोड़ो यात्रा में कुछ खास अंदाज में दिख रहे राहुल गांधी, लोगों से अलग-अलग तरीके में कर रहे मुलाकात

By अंकित सिंह | Oct 21, 2022

कांग्रेस राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा निकाल रही है। भारत जोड़ो यात्रा का आज 44वां दिन है। फिलहाल यह यात्रा तमिलनाडु से शुरू होकर केरल, कर्नाटक के बाद आंध्रप्रदेश पहुंच चुकी है। इस पदयात्रा में राहुल गांधी के साथ लगातार पार्टी के कई वरिष्ठ नेता बने हुए हैं। हालांकि, भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी बदले बदले नजर आ रही हैं। उनका लोगों से मेल मिलाप का तरीका भी काफी बदल गया है। राहुल गांधी से जो भी मिलने की कोशिश करता है, उससे वह प्यार से अपने पास बुलाते हैं। उससे बातचीत करते हैं। छोटे बच्चों को तो अपने कंधों पर बिठाकर घुमा रहे हैं। ऐसा ही नजारा आज देखने को मिला। इसके अलावा उन्होंने बच्चों को गले भी लगाया। 

इसे भी पढ़ें: मल्लिकार्जुन खड़गे की जीत पर भाजपा की आई पहली प्रतिक्रिया, अनिल विज बोले- ये अध्यक्ष नहीं रिमोट चुने गए हैं

इससे पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बृहस्पतिवार रात को मंत्रालयम स्थित गुरु राघवेंद्र स्वामी मठ जाकर विशेष पूजा की थी। वह बनवासी, मुगती और हलहरवी से होते हुए मंत्रालयम पहुंचे। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में पार्टी की ‘भारत जोड़ा यात्रा’ शुक्रवार को एक बार फिर कर्नाटक में दाखिल हुई। पड़ोसी राज्य आंध्र प्रदेश में यात्रा सम्पन्न होने के बाद यहां पहुंची। यात्रा ने रायचूर सीमा के पास गिलेसुगुरु से कर्नाटक में प्रवेश किया। 23 अक्टूबर सुबह पड़ोसी राज्य तेलंगाना में प्रवेश करने से पहले यह जिले के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से होकर गुजरेगी। 

प्रमुख खबरें

England ODI Squad में Adil Rashid और Sam Curran की वापसी, Jofra Archer को आराम

Jio Platforms IPO: ड्राफ्ट दस्तावेज दाखिल करने की तैयारी शुरू, वैश्विक निवेशकों से बातचीत पूरी

Mumbai Airport पर 21 करोड़ रुपये मूल्य की 7 किलोग्राम Ketamine जब्त, फुकेत जा रहा यात्री गिरफ्तार

Tata Motors की Passenger Vehicles बिक्री 15% बढ़ी, सितंबर में कुल 70,210 वाहन बिके