PM मोदी पर निशाना साधकर राहुल गांधी ध्यान बांटने का प्रयास कर रहे हैं: भाजपा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 07, 2019

नयी दिल्ली। भाजपा ने कांग्रेस पर राष्ट्रीय सुरक्षा के विषय पर घिर जाने का आरोप लगाते हुए कहा कि राहुल गांधी विपक्षी पार्टी की छवि खराब होने से ध्यान बांटने के लिए राफेल मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साध रहे हैं। भाजपा ने बृहस्पतिवार को सवाल किया कि कांग्रेस अध्यक्ष को वायु सेना और कैग पर भरोसा नहीं है, तो क्या उन्हें पाकिस्तान के सर्टिफिकेट की जरूरत है? कैबिनेट ब्रीफिंग के दौरान केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली ने संवाददाताओं से कहा कि राफेल मामले पर कांग्रेस और राहुल गांधी के हर ‘झूठ’ का पर्दाफाश हो गया है। उन्होंने जोर दिया कि कोई परिवारवादी यह दावा नहीं कर सकता कि वह उच्चतम न्यायालय और कैग से उपर है। 

इसे भी पढ़ें: हवाई हमलों पर सवाल खड़े करने वालों को कहा जा रहा राष्ट्र विरोधी: फारूक

इससे पूर्व, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने राफेल विमान सौदे से जुड़े दस्तावेज रक्षा मंत्रालय से चोरी होने को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा और दावा किया कि यह स्पष्ट रूप से भ्रष्टाचार का मामला है और इसके लिए प्रधानमंत्री के खिलाफ जांच एवं कार्रवाई होनी चाहिए। कांग्रेस नेता ने यह सवाल भी किया कि अगर प्रधानमंत्री मोदी पाक साफ हैं तो जांच से क्यों भाग रहे हैं? गांधी ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘एक नई लाइन सामने आई है-गायब हो गया। दो करोड़ रोजगार गायब हो गया। किसानों के बीमा का पैसा गायब हो गया। 15 लाख रुपया गायब हो गया। अब राफेल की फाइलें गायब हो गईं।' उन्होंने दावा किया, ' कोशिश यह कि जा रही है कि किसी भी तरह से नरेंद्र मोदी का बचाव करना है। सरकार का एक ही काम है कि चौकीदार का बचाव करना है।' 

प्रमुख खबरें

NCP (SP) में फूट की अटकलों पर Sharad Pawar का अटल जवाब, हमारी पार्टी में नहीं होगी Shiv Sena UBT जैसी टूट

China This Week | 1.29 करोड़ छात्रों का भविष्य तय करने वाला महा-इम्तिहान और फीफा में चीन की अदृश्य एंट्री!

Jacqueline Fernandez ने Supreme Court से वापस ली याचिका, 200 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली कोर्ट के आदेश को दी थी चुनौती

Mike Hesson का खुलासा, PCB पाकिस्तान के उभरते हुए टैलेंट को US में देगा Power-Hitting Training