काफिला छोड़कर उबर कैब में बैठे राहुल गांधी, ड्राइवर से गिग वर्कर्स की चुनौतियों पर की चर्चा

By अंकित सिंह | Aug 20, 2024

लोकसभा चुनाव के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी के उत्साह में जबरदस्त इजाफा हुआ है। यही कारण है कि वह अलग-अलग लोगों से लकातार मुलाकात कर रहे हैं। लोकसभा में विपक्ष के नेता और वरिष्ठ कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को एक वीडियो साझा किया, जिसमें वह एक लोकप्रिय राइड-हेलिंग ऐप के माध्यम से कैब बुक कर रहे हैं और वाहन की अगली सीट पर बैठकर राजधानी भर में यात्रा करते हुए ड्राइवर से अपने दैनिक संघर्षों के बारे में बात कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: भाजपा ने किया राहुल पर पलटवार, कहा: ‘लेटरल एंट्री’ संप्रग शासन में बिना किसी प्रक्रिया के की गयी

गांधी ने उपाध्याय को बताया कि राजस्थान में कांग्रेस सरकार ने कंपनियों को गिग वर्कर्स के लिए पेंशन देने का आदेश दिया है। जब गांधी ने उपाध्याय से पूछा कि वे क्या बदलाव देखना चाहेंगे, तो उपाध्याय ने ड्राइवरों के लिए कटौतियों के बाद इतनी आय की आवश्यकता पर जोर दिया कि वे अपने घर का खर्च चला सकें, और न्यूनतम वेतन की स्थापना की वकालत की। अगले दिन गांधी ने उपाध्याय के परिवार से एक भोजनालय में मुलाकात की, जहाँ उन्होंने उनसे उनकी चुनौतियों, सपनों और आकांक्षाओं के बारे में पूछा। उन्होंने उन्हें आश्वासन दिया कि कांग्रेस शासित दो राज्य तेलंगाना और कर्नाटक राइड-हेलिंग ऐप के लिए काम करने वाले गिग वर्कर्स की स्थिति में सुधार के लिए एक कानून का मसौदा तैयार करने की प्रक्रिया में हैं।

प्रमुख खबरें

UPI MDR Charges: केंद्र सरकार वापस ले फैसला, PMK प्रमुख Anbumani Ramadoss ने उठाई मांग

UPI पर ग्राहकों से कोई शुल्क नहीं, Jyotiraditya Scindia ने समझाया MDR का नया नियम

Golf Course Road Hit-and-Run: गुरुग्राम कोर्ट ने आरोपी Kalyan Bainsla को 2 दिन की रिमांड पर भेजा

UPI Payment Charges और UPI New Rules सामने आते ही जनता खुश, Modi Hai To Sab Mumkin Hai