राहुल गांधी ने अपने दोनों हाथ सिंधिया और पायलट को खो दिया: नितिन पटेल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 15, 2020

अहमदाबाद। गुजरात के उप मुख्यमंत्री नितिन पटेल ने बुधवार को कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपने दोनों हाथ ज्योतिरादित्य सिंधिया और सचिन पायलट को खो दिया। साथ ही कहा कि कांग्रेस का कमजोर होना भाजपा के लिए फायदेमंद है। पटेल ने गांधीनगर में संवाददाताओं से कहा, हम सभी ने देखा कि मध्य प्रदेश में क्या हुआ था? अब, यह दोबारा राजस्थान में हो रहा है। लगता है कि कांग्रेस नेतृत्व के कामकाज में कुछ खराबी है। सिंधिया ने गत मार्च में 22 विधायकों के साथ कांग्रेस छोड़ दी थी, जिसके चलते मध्य प्रदेश की कमलनाथ सरकार गिर गई थी। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के खिलाफ बगावत करने वाले सचिन पायलट बागी विधायकों के समूह का नेतृत्व कर रहे हैं। पायलट को मंगलवार को उप मुख्यमंत्री और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के पद से हटा दिया गया। नितिन पटेल ने कहा, ये दो युवा नेता (पायलट और सिंधिया) राहुल गांधी के दाएं और बाएं हाथ की तरह थे। अब, उन्होंने दोनों हाथों को खो दिया है। पटेल ने कहा कि खुद वरिष्ठ कांग्रेस नेता भी पार्टी के भाग्य को लेकर चिंता जाहिर कर चुके हैं।

इसे भी पढ़ें: पायलट के बगावत के बीच बोले राहुल गांधी- जिसे जाना है वो जाएगा, इससे घबराना नहीं है

उन्होंने कहा, हालांकि, एक कमजोर कांग्रेस हमेशा ही भाजपा के लिए अच्छी है। वहीं, पटेल ने आरक्षण आंदोलन के नेता हार्दिक पटेल को गुजरात कांग्रेस का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किए जाने को लेकर भी कटाक्ष किया। उप मुख्यमंत्री ने कहा, हमें कोई आपत्ति नहीं है यदि कांग्रेस एक कदम आगे जाकर उन्हें अपना राष्ट्रीय अध्यक्ष भी नियुक्त कर दे। यह केवल उन पर निर्भर करता है।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

Bangladesh की नई BNP सरकार का शपथ ग्रहण, India-China समेत 13 देशों को भेजा न्योता

Team India का सपना, एक पारी से स्टार बने Vaibhav Sooryavanshi ने Cricket Career के लिए छोड़ी Board Exam

Asia Cup में Team India की शानदार वापसी, Pakistan को 8 विकेट से हराकर चखा पहली जीत का स्वाद

T20 World Cup 2026: Ishan Kishan के तूफान में उड़ी पाकिस्तानी टीम, भारत की धमाकेदार जीत