Rahul Gandhi ने गोवा में कांग्रेस नेताओं से मुलाकात की, लोस चुनाव पर चर्चा की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 03, 2023

पणजी। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गोवा में पार्टी के नेताओं और विधायकों से मुलाकात की तथा अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव, पार्टी को मजबूत बनाने तथा अन्य मुद्दों के बारे में चर्चा की। पार्टी के एक नेता ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। कांग्रेस के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने बताया कि राहुल गोवा के निजी दौरे पर बुधवार रात को दाबोलिम हवाई अड्डे पहुंचे थे और फिर पणजी के समीप एक होटल में ठहरे। उन्होंने देर रात को गोवा के कांग्रेस विधायकों के साथ भोजन किया और पार्टी की प्रदेश इकाई के प्रमुख अमित पाटकर से भी मुलाकात की।

इसे भी पढ़ें: Manipur: बिष्णुपुर इलाके में हुई ताजा झड़पें, 17 लोग घायल, इंफाल घाटी में फिर से लगा कर्फ्यू

गोवा की 40 सदस्यीय विधानसभा में कांग्रेस के तीन विधायक हैं। पाटकर ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘राहुल का दौरा निजी है लेकिन उन्होंने लोकसभा चुनावों, पार्टी को मजबूत बनाने तथा अन्य राजनीतिक मुद्दों के बारे में चर्चा की।’’ उन्होंने बताया कि राहुल गांधी उत्तर गोवा में मनोहर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से बृहस्पतिवार सुबह करीब 11 बजे नयी दिल्ली के लिए रवाना हुए।

प्रमुख खबरें

Poland के Krakow में अंधाधुंध फायरिंग, 6 लोगों की मौत और 15 अन्य घायल

ISIS Module Case में Mumbai की विशेष अदालत ने डॉक्टर Adnan Ali Sarkar को सुनाई 6 साल की कैद

CEC ज्ञानेश कुमार लोकतंत्र को कर रहे बर्बाद: KC Venugopal

Hyderabad में छात्र की आत्महत्या पर कॉलेज Principal और लेक्चरर गिरफ्तार