महाराष्ट्र के मंत्रियों, वरिष्ठ नेताओं ने की सोनिया और राहुल गांधी से मुलाकात

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 31, 2019

 नयी दिल्ली। कांग्रेस की अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में अहम भूमिका निभाने वाले पार्टी नेताओं एवं राज्य सरकार मेंअपनी पार्टी के कोटे के मंत्रियों से मंगलवार को मुलाकात की। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, दोनों नेताओं ने चुनाव में पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत की सराहना की और मंत्रियों को शुभकामनाएं दीं।

इसे भी पढ़ें: मंत्रिमंडल विस्तार में राजू शेट्टी को नहीं किया गया आमंत्रित तो उद्धव सरकार पर कसा तंज

कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल भी इस मौके पर मौजूद थे।महाराष्ट्र में कांग्रेस ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी और शिवसेना के साथ मिलकर सरकार का गठन किया है। उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली इस सरकार में कांग्रेस के कोटे से 12 मंत्री शामिल हैं।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर