पंजाब की स्थिति को संभालने में जुटे राहुल गांधी ! मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी से 2 घंटे तक की बात

By अनुराग गुप्ता | Oct 28, 2021

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी से मुलाकात की। इस दौरान संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल और पंजाब कांग्रेस प्रभारी हरीश चौधरी भी मौजूद रहे। आपको बता दें कि राहुल गांधी और चरणजीत सिंह चन्नी के बीच में करीब 2 घंटे तक बातचीत हुई। 

आपको बता दें कि पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह एक नई पार्टी का गठन करने वाले हैं और उन्होंने इसकी जानकारी खुद दी। कैप्टन अमरिंदर ने दावा किया है कि कांग्रेस के कई लोग उनके संपर्क में हैं। जिसके बाद कांग्रेस के भीतर घमासान मच गया और राहुल गांधी ने पंजाब के मुख्यमंत्री को मिलने के लिए बुला लिया। 

इसे भी पढ़ें: क्या हल होगा कृषि कानून का मुद्दा ? अमित शाह से मुलाकात करेंगे कैप्टन अमरिंदर 

राहुल ने रंधावा से की थी मुलाकात

चरणजीत सिंह चन्नी से मुलाकात के पहले राहुल गांधी ने बुधवार को उपमुख्यमंत्री सुखजिंदर रंधावा से मुलाकात की थी। सूत्रों के मुताबिक रंधावा ने राहुल गांधी से बेअदबी के मुद्दे और ड्रग माफिया से संबंधित विषय पर राज्य सरकार की ओर से शुरू की गई कार्रवाई के बारे में चर्चा की थी।

प्रमुख खबरें

त्योहारी सीजन में FMCG उत्पादों के दाम नहीं बढ़ेंगे, कंपनियों का फोकस बिक्री बढ़ाने पर

Bigg Boss 20 में Salman Khan ने ट्रोलर्स को लताड़ा, Post-Pregnancy वजन पर बिना नाम लिए Katrina Kaif का किया बचाव

NMDC चालू वित्त वर्ष में बढ़ाएगा Iron Ore उत्पादन, 6 करोड़ टन का तय किया लक्ष्य

एशियाई खेलों में भारतीय महिला हॉकी टीम का दबदबा, Deepika के 8 गोल से उज्बेकिस्तान को 19-0 से हराया