NCP में फूट के बीच शरद पवार से मिले राहुल गांधी, जानें दोनों नेताओं के बीच क्या हुई बात

By अंकित सिंह | Jul 06, 2023

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को राकांपा अध्यक्ष के आवास पर शरद पवार से मुलाकात की और उनकी पार्टी में विद्रोह के बीच अनुभवी नेता के प्रति समर्थन का प्रदर्शन किया। अपनी पार्टी की कार्यसमिति की बैठक के बाद पवार द्वारा मीडिया को संबोधित करने के तुरंत बाद, गांधी राकांपा के दिग्गज नेता के आधिकारिक आवास 6, जनपथ पहुंचे थे। मीडिया ब्रीफिंग में, पवार ने कहा कि वह एनसीपी के अध्यक्ष हैं। इस दौरान राहुल गांधी शरद पवार से बात की। पवार से साथ उनकी बेटी सुप्रीया सुले और विधायक जितेंद्र आव्हाड भी मौजूद रहे। 

इसे भी पढ़ें: Rajasthan: बैठक के बाद बोले केसी वेणुगोपाल, मिलकर लड़ेंगे चुनाव, सितंबर में जारी होगी उम्मीदवारों की लिस्ट

एनसीपी का अध्यक्ष मैं ही हूं: शरद पवार

शरद पवार ने कहा, ‘‘राकांपा का अध्यक्ष मैं ही हूं।’’ उन्होंने कहा कि मुझे खुशी है कि जिन लोगों को निष्कासित किया, उनको छोड़कर बाकि अन्य लोग इतने कम समय में बैठक के लिए आए। हमारे सभी साथियों की मानसिकता पार्टी को मजबूती से आगे ले जाने की रही। मुझे खुशी है कि आज की बैठक हमारा हौसला बढ़ाने के लिए मददगार होगी...  मैं ही NCP का अध्यक्ष हूं, अगर कोई ऐसा दावा कर रहा है तो उसमें कोई सच्चाई नहीं है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि यह जो भी कुछ हो रहा है उससे मुझे खुशी है क्योंकि जिन्होंने लोगों को वादा कर उनके वोट हासिल करने के बाद गलत रास्ते पर गए उनको इसकी ज़बरदस्त कीमत देनी पड़ेगी। राज्य की स्थिति बदलेगी।

प्रमुख खबरें

बॉम्बे हाई कोर्ट ने डॉक्टर पर हमले के मामले में शिवसेना पार्षद रमेश म्हात्रे को ज़मानत दे दी है

ना घट रही माइलेज ना हो रहा नुकसान, E20 विवाद के बीच सरकारी तेल कंपनियों का दावा

PM Modi के पास Gen Z के लिए वक्त नहीं, पर गद्दारों से मिले: शिंदे गुट के सांसदों से मोदी के मुलाकात पर भड़के उद्धव ठाकरे

डिजिटल सुरक्षा पर जोर: MeitY ने Meta को दिया निर्देश, कंटेंट मॉडरेशन मजबूत करे