राहुल गांधी ने कांग्रेस के दिवंगत सांसद वसंत चव्हाण के परिजनों से मुलाकात की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 05, 2024

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बृहस्पतिवार की सुबह महाराष्ट्र के नांदेड़ में पार्टी के दिवंगत सांसद वसंत चव्हाण के परिजनों से मुलाकात की। चव्हाण (69) का 26 अगस्त को हैदराबाद में निधन हो गया था। वह लंबे समय से बीमार थे।

नांदेड़ जिले के नायगांव में जन्मे चव्हाण ने 1990 में ग्राम पंचायत सदस्य के रूप में अपना राजनीतिक सफर शुरू किया था और 2002 में जिला परिषद सदस्य बने। गांधी महाराष्ट्र के एक दिवसीय दौरे पर हैं। उनका सांगली में पार्टी नेता दिवंगत पतंगराव कदम की प्रतिमा का अनावरण करने तथा बाद में एक जनसभा को संबोधित करने का कार्यक्रम है।

प्रमुख खबरें

Saudi Arabia में Aramco और एयरपोर्ट पर हमले अस्वीकार्य, MEA ने तुरंत रोक लगाने की मांग की

Fairfax खरीदेगी IDBI Bank में 60.72% हिस्सेदारी, 53000 करोड़ की डील को मिली मंजूरी

Varahamihira Biography |नासा भी हैरान! प्राचीन भारत के इस ऋषि ने 1500 साल पहले ही सब लिया था जान|Matrubhoomi

वैशाली के Raghopur में नाव हादसे पर Chirag Paswan सख्त, दोषियों पर होगी कार्रवाई