राहुल गांधी ने धारावी में चमड़ा उद्योग से जुड़े श्रमिकों से मुलाकात की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 06, 2025

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बृहस्पतिवार को मुंबई में धारावी का दौरा किया और चमड़ा उद्योग से जुड़े श्रमिकों से बातचीत की। कांग्रेस के एक नेता ने बताया कि इस यात्रा का उद्देश्य चमड़ा उद्योग के कार्यबल को पेश आने वाली चुनौतियों को समझना था।

कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘गांधी ने धारावी में चमड़ा उद्योग के श्रमिकों से बातचीत की और उनके मुद्दों को समझने की कोशिश की। उन्होंने वहां उद्यमियों से भी बातचीत की।’’ उनके मुताबिक, दिल्ली से मुंबई पहुंचे गांधी आज राज मुंबई में ही विश्राम करेंगे और शुक्रवार सुबह अहमदाबाद के लिए रवाना होंगे। कांग्रेस नेता कहा कि शाम को मुंबई में कांग्रेस पार्टी के नेताओं के साथ कोई बैठक निर्धारित नहीं है।

प्रमुख खबरें

Asian Games में भारतीय महिला Recurve टीम ने रचा इतिहास, South Korea को हराकर जीता Gold

Srinagar में ड्रग्स तस्करी गिरोह पर पुलिस का शिकंजा, आठ गिरफ्तार और करोड़ों की संपत्ति जब्त

RG Kar Case: साक्ष्य मिटाने की जांच भी अब करेगी CBI, Calcutta High Court का आदेश

Ayodhya Ram Mandir के सभी कर्मचारियों का Police सत्यापन और चरित्र प्रमाणपत्र अनिवार्य