Varanasi Airport पर राहुल गांधी को नहीं मिली उतरने की इजाजत! कांग्रेस के आरोप पर एयरपोर्ट अथॉरिटी ने दिया ये जवाब

By अंकित सिंह | Feb 14, 2023

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी इन दिनों सुर्खियों में हैं। इन सबके बीच राहुल गांधी को सोमवार रात वाराणसी पहुंचना था। लेकिन वह वाराणसी नहीं पहुंच सके। कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि वाराणसी हवाई अड्डे पर उनके विमान को उतरने की इजाजत नहीं दी गई। ऐसा सरकार के दबाव में किया गया। हालांकि, वाराणसी हवाई अड्डे ने कांग्रेस के आरोपों को पूरी तरीके से खारिज कर दिया है। साथ ही साथ पूरी जानकारी के बाद ही आरोप लगाने की सलाह दी है। 

इसे भी पढ़ें: Chai Par Sameeksha: कांग्रेस सरकारों की सस्ती चीजें किसको महँगी पड़ेंगी? क्या 2024 लोकसभा चुनाव भी होंगे Modi Vs Rahul Gandhi

दूसरी ओर कांग्रेस नेता राहुल गांधी के विमान को उतरने की अनुमति नहीं दिए जाने के आरोपों को वाराणसी हवाईअड्डे ने खारिज किया है। एयरपोर्ट का कहना है कि राहुल गांधी को ले जाने वाली चार्टर जेट कंपनी ने खुद ही फ्लाइट कैंसिल कर दी थी। कृपया अपने बयान को सही करें क्योंकि ऑपरेटर द्वारा उड़ान रद्द कर दी गई थी। इससे पहले वाराणसी हवाईअड्डे की निदेशक आर्यमा सान्याल ने कहा था कि राहुल गांधी के आने की कोई पूर्व सूचना नहीं थी। उन्होंने कहा कि अंतिम समय में उन्हें फ्लाइट कंट्रोलर से सूचना मिली कि गांधी का हवाईअड्डे पर उतरने का कार्यक्रम रद्द कर दिया गया है।

प्रमुख खबरें

Adani Enterprises और Jabil Inc ने Data Center उपकरणों के लिए 50:50 साझेदारी का प्रस्ताव दिया

Rishabh Pant चोट के कारण India A के शुरुआती दो Test मैचों से बाहर

Formula 1 की अफ्रीका में 33 साल बाद वापसी, Rwanda में होगा African Grand Prix

FIFA की पारदर्शिता पर सवाल, Gianni Infantino को वर्ल्ड कप संस्था से मिले 1.72 मिलियन डॉलर