'मेरे सामने सीधे और PM मोदी के सामने झुक जाते...', ओम बिरला पर राहुल गांधी का बयान, मिला ये जवाब

By अंकित सिंह | Jul 01, 2024

आज लोकसभा के एक नाटकीय सत्र में, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पद के लिए आवश्यक निष्पक्षता पर जोर देते हुए अध्यक्ष ओम बिरला पर अपनी तीखी टिप्पणी से नया मुद्दा सामने ला दिया। गांधी ने अपने आलोचनात्मक बयान में कहा कि अध्यक्ष महोदय, जब आपको कुर्सी पर बैठाया गया तो मैं आपके साथ चलकर आपकी कुर्सी तक गया। आप लोकसभा के अंतिम मध्यस्थ हैं। आप जो कहते हैं वह मूल रूप से भारतीय लोकतंत्र को परिभाषित करता है। 

ओम बिरला ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सदन के नेता हैं। मेरा संस्कार कहता है कि जो हमसे बड़े हैं उन्हें झुक के नमस्कार करो और बराबर वालो से सीधे खड़े होके। सधी हुई प्रतिक्रिया में, गांधी ने अध्यक्ष के शब्दों के प्रति अपना सम्मान दोहराया लेकिन अध्यक्ष की भूमिका के महत्व पर अपना रुख बरकरार रखा। गांधी ने कहा, "मैं आपके शब्दों का सम्मान करता हूं, लेकिन इस सदन में अध्यक्ष से बड़ा कोई नहीं है।"

इसे भी पढ़ें: 'खुद को हिंदू कहने वाले हिंसा-हिंसा करते हैं', राहुल गांधी के बयान पर लोकसभा में हंगामा

संसद की संयुक्त बैठक में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान बोलते हुए कांग्रेस नेता ने भगवान शिव की तस्वीर उठाई और कहा कि उनका संदेश निर्भयता और अहिंसा के बारे में है। उन्होंने इसी तरह की बात कहने के लिए अन्य धर्मों की शिक्षाओं का भी हवाला दिया। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधते हुए कहा कि खुद को हिंदू कहने वाले हर समय ‘हिंसा और नफरत फैलाने’ में लगे हैं, जिस पर सत्ता पक्ष के सदस्यों ने जोरदार तरीके से विरोध जताया और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि पूरे हिंदू समाज को हिंसक कहना बहुत गंभीर बात है। हालांकि राहुल गांधी ने प्रतिक्रिया में कहा कि वह भाजपा की बात कर रहे हैं और भाजपा, नरेन्द्र मोदी जी या राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) पूरा हिंदू समाज नहीं है। अमित शाह ने राहुल से मांफी की मांग की।

प्रमुख खबरें

Pune Infrastructure Boom: नितिन गडकरी ने दी 60 हजार करोड़ की सौगात, Road Projects से उद्योगों को मिलेगी नई रफ़्तार

Jharkhand में JSSC-CGL परीक्षार्थियों के आंदोलन के आगे झुकी सरकार, Hemant Soren ने भर्ती धांधली पर बिठाई CID Inquiry

Magnus Carlsen का दबदबा बरकरार, Esports World Cup में Denis Lazavik को हराकर बने लगातार दूसरी बार चैंपियन

Ayush Shetty का World Championship में ऐतिहासिक आगाज, World No. 1 Shi Yuqi को बेंगलुरु में चटाई धूल