पेगासस जासूसी मामले पर बोले राहुल गांधी, नरेंद्र मोदी हर हिंदुस्तानी के फोन के अंदर घुस गए हैं

By अंकित सिंह | Aug 06, 2021

पेगासस जासूसी मामले को लेकर देश की राजनीति गर्म है। सड़क से लेकर संसद तक गतिरोध कायम है। पेगासस जासूसी मामले को लेकर संसद में विपक्ष का हंगामा भी जारी है। विपक्ष लगातार पेगासस जासूसी मामले की जांच की मांग कर रहा है। इन सबके बीच राहुल गांधी ने बड़ा बयान दिया है। न्यूज़ एजेंसी एएनआई के मुताबिक राहुल गांधी ने कहा कि आज सभी विपक्षी पार्टियों ने काले कानूनों को हटाने के लिए अपना पूरा समर्थन दिया। हम संसद में पेगासस की बात करना चाहते हैं, वहां पर वो पेगासस की बात नहीं होने दे रहे हैं। नरेंद्र मोदी हर हिन्दुस्तानी के फोन के अंदर घुस गए हैं। राहुल गांधी ने कहा कि आज सभी विपक्षी दल 'काला कानून' (कृषि कानून) के खिलाफ अपना समर्थन देने के लिए यहां (जंतर मंतर) एकत्र हुए हैं। आपको बता दें कि पेगासस जासूसी मामले को लेकर संसद में गतिरोध के कारण दोनों सदनों की कार्यवाही बार-बार स्थगित हो रही है। पेगासस जासूसी को लेकर विपक्ष प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधा रहा है। संसद में जारी गतिरोध के बीच राहुल गांधी ने आज एक बार फिर से विपक्ष के नेताओं के साथ बैठक की है। हाल के दिनों में राहुल गांधी की विपक्ष के नेताओं से यह तीसरी बैठक है।

प्रमुख खबरें

PM Kisan: महाराष्ट्र के 91 लाख से अधिक किसानों को मिली 1,835 करोड़ रुपये की 24वीं किस्त

Uttarakhand की Roopkund Lake में मिलते हैं मानव कंकाल, Lohajung से शुरू होता है पैदल ट्रेक

Diwali Office Party के लिए परफेक्ट हैं ये 5 स्टाइलिश Outfits, शरारा से इंडो-वेस्टर्न तक

तमिलनाडु में Pasumpon स्थित स्मारक पर Muthuramalinga Thevar की 119वीं जयंती मनाई गई