कोविड संकट पर राजनीति कर रहे हैं राहुल गांधी: कांग्रेस के श्वेत पत्र पर भाजपा का बयान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 22, 2021

नयी दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मंगलवार को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर कोरोना वायरस संकट को लेकर राजनीति करने का आरोप लगाया। गांधी ने कोविड-19 महामारी से जुड़े सरकार के प्रबंधन को लेकर एक ‘‘श्वेत पत्र’’ जारी किया है। अपनी पार्टी द्वारा तैयार किए गए ‘‘श्वेत पत्र’’ को जारी करते हुए, गांधी ने कहा कि यह स्पष्ट है कि सरकार का कोविड-19 की पहली और दूसरी लहर का प्रबंधन ‘‘त्रासदीपूर्ण’’ था। गांधी द्वारा इस पत्र को जारी करने के कुछ घंटों बाद भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘कल से हमें इस बात की आशंका थी। कोरोना वायरस के खिलाफ हमारी लड़ाई में जब भी कुछ अच्छा होता है तो कांग्रेस और विशेषकर राहुल गांधी इसे पटरी से उतारने के लिए कुछ करते हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘कल एक महत्वपूर्ण दिन था जब भारत एक दिन में टीके की 87 लाख खुराक देने वाला दुनिया का पहला देश बन गया। लोग उत्साहित नजर आए। ऐसा लग रहा है कि भारत कोरोना वायरस के खिलाफ अपनी लड़ाई में जीत रहा है, तभी राहुल गांधी ने श्वेत पत्र की बात की और उसे पटरी से उतारने की कोशिश की।’’

प्रमुख खबरें

Dombivli में घरेलू विवाद पर 32 वर्षीय बेटे ने 70 साल के पिता को उतारा मौत के घाट

मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा जरूरी, Jairam Ramesh ने SIR प्रक्रिया रोकने की मांग की

जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले बड़ी कार्रवाई! CJP संस्थापक अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को फ़्लाइट से हिरासत में लिया गया, ध्रुव राठी और रत्ना सिंह पर भी एक्शन

Ranji Trophy: व्यक्तिगत प्रदर्शन को टीम सफलता में बदलें खिलाड़ी, कोच Vijay Dahiya की सलाह