By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Aug 09, 2026
प्रयागराज, आठ अगस्त लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं कांग्रेस नेता राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में हजारों की संख्या में छात्र शामिल हुए और कार्यक्रम संपन्न होने पर उनकी मिली-जुली प्रतिक्रिया देखने को मिली। इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातकोत्तर की पढ़ाई पूरी कर नेट परीक्षा की तैयारी कर रहे हिमांशु त्रिपाठी ने कहा, “राहुल ने विद्यार्थियों के मुद्दे बहुत जबरदस्त ढंग से उठाए लेकिन इस बात की कोई गारंटी नहीं कि वह सत्ता में आने के बाद इनका समाधान करेंगे।” वहीं, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही रश्मि यादव ने कहा कि वह राहुल गांधी के विचार इसलिए सुनने आई थीं कि उनका विद्यार्थियों के भविष्य को लेकर क्या दृष्टिकोण है। उन्होंने कहा, “सभी राजनेता मंच से बात तो बड़ी बड़ी करते हैं लेकिन सरकार में आने के बाद उनकी प्राथमिकताएं बदल जाती हैं।” कार्यक्रम में छोटा बघाड़ा से आए राकेश मौर्य ने कहा, “राहुल ने अपनी बातों से सभी का दिल जीत लिया।
केपी ग्राउंड में कई जगह कीचड़ और पानी भरे होने के बावजूद भारी संख्या में छात्र-छात्राओं ने इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया।