राहुल गांधी ने अजमेर शरीफ के लिए चादर पेश की, वरिष्ठ नेता रहे मौजूद

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 11, 2019

नयी दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती के सालाना उर्स के मौके पर अजमेर शरीफ के लिए सोमवार को चादर पेश की। गांधी ने फेसबुक पोस्ट में कहा, ‘ख्वाजा ग़रीब नवाज़ मोइनुद्दीन चिश्ती के सालाना उर्स के अवसर पर ख़िराज- ए- अक़ीदत पेश करते हुए चादर पेश की।’ उनकी ओर से चादर पेश किए जाने के मौके पर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट, पार्टी के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद, सलमान खुर्शीद, अविनाश पांडे तथा कई अन्य नेता मौजूद थे।

इसे भी पढ़ें: सत्ता में आते ही न्यूनतम आय गारंटी योजना को लागू करेगी कांग्रेस: राहुल गांधी

कुछ महीने पहले ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अजमेर शरीफ के लिए चादर पेश की थी जिसे अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने दरगाह पर चढ़ाया था।

प्रमुख खबरें

Sabarimala Temple Dispute | वोट बैंक के लिए बदली विचारधारा! सबरीमाला में महिलाओं के प्रवेश पर LDF का रिवर्स गियर, 50 की उम्र वाली पाबंदी का किया समर्थन

LPG सिलेंडरों की कालाबाजारी पर योगी सरकार का एक्शन! 1,483 ठिकानों पर छापेमारी, 24 FIR दर्ज और 6 गिरफ्तार

Aamir Khan Birthday: 38 साल का Career, 22 Superhit फिल्में, Aamir Khan की अविश्वसनीय सक्सेस स्टोरी

Himachal Pradesh में मिड-डे मील पर नहीं पड़ेगा संकट! शिक्षा मंत्री Rohit Thakur ने कहा- LPG की कोई कमी नहीं, सरकार पूरी तरह सतर्क