राहुल ने सत्ता में आने पर महिला आरक्षण विधेयक पारित कराने का किया वादा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 29, 2019

कोच्चि। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को कहा कि 2019 के लोकसभा चुनाव के बाद उनकी पार्टी के सत्ता में आने पर महिला आरक्षण विधेयक वरीयता के आधार पर पारित कराया जाएगा। राहुल ने यहां बूथ स्तरीय पार्टी कार्यकर्ताओं की एक बैठक में कहा कि 2019 का चुनाव जीतने पर पहली चीज हम यह करेंगे कि संसद में महिला आरक्षण विधेयक पारित कराएंगे।

कहीं अधिक महिला उम्मीदवारों की जरूरत का एक पार्टी कार्यकर्ता द्वारा सुझाव दिए जाने पर राहुल ने यह कहा। उन्होंने कहा कि हम महिलाओं को नेतृत्व के स्तर पर देखना चाहते हैं। गौरतलब है कि इस विधेयक का उद्देश्य लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान करना है। इस मुद्दे पर आमराय नहीं बन पाने के चलते यह विधेयक लंबे समय से लंबित है।

प्रमुख खबरें

Priyansh Arya की तूफानी Batting ने जीता दिल, दिग्गज Ashwin ने भी बांधे तारीफों के पुल

Abhishek Sharma की विस्फोटक Century, T20 Record में Virat Kohli के बराबर पहुंचे, Hyderabad का बड़ा स्कोर

Imphal में फिर तनाव, मशाल Rally के दौरान Security Forces से भिड़े प्रदर्शनकारी, जमकर पत्थरबाजी

Indian Ocean में US Navy का बड़ा एक्शन, संदिग्ध Iranian Oil Tanker को रोका, बढ़ा टकराव का खतरा।